सीजी भास्कर, 28 नवम्बर । बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। शुक्रवार शाम मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर सलमान एक छोटे फैन से मिले। इस दौरान उन्होंने बच्चे को गले लगाया और उसके माथे पर किस किया। (Salman Khan Meets Young Fan)
जानकारी के मुताबिक, सलमान एयरपोर्ट पर पैपराजी के सामने पोज दे रहे थे। तभी उनकी नजर बच्चे पर पड़ी और उन्होंने उसे अपने पास बुला लिया। कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान ने बच्चे से बातचीत की और प्यार जताया। इस पल का वीडियो सामने आने के बाद फैंस अभिनेता की तारीफ कर रहे हैं।
4 दिसंबर को रिलीज होगी सलमान की फिल्म : Salman Khan Meets Young Fan
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर चर्चा में हैं। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान आर्मी अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे। चित्रांगदा सिंह भी अहम किरदार निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें : Battle of Galwan : सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ के पहले सॉन्ग ‘मातृभूमि’ का टीजर रिलीज
ख़बरें और भी हैं :सलमान खान से जुड़ा मामला? कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोली, लॉरेंस गैंग की खुली धमकी



