CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Registry Guideline New Rates : छत्तीसगढ़ में जमीन दरों पर नई गाइडलाइन जारी

Registry Guideline New Rates : छत्तीसगढ़ में जमीन दरों पर नई गाइडलाइन जारी

By Newsdesk Admin
09/12/2025
Share
Registry Guideline New Rates
Registry Guideline New Rates

सीजी भास्कर, 9 दिसंबर। प्रदेश में गाइडलाइन दरों (Registry Guideline New Rates) के पुनरीक्षण के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और प्रस्तावों पर व्यापक परीक्षण करने के बाद केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के नगरीय विकास, रियल एस्टेट सेक्टर और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि नगरीय क्षेत्रों में 1400 वर्ग मीटर तक के भूखंडों की इंक्रीमेंटल आधार पर गणना की वर्तमान प्रणाली को समाप्त कर दिया जाए। अब पुनः पूर्व प्रचलित उपबंध लागू होंगे, जिसके तहत नगर निगम क्षेत्र में 50 डेसिमल, नगर पालिका में 37.5 डेसिमल और नगर पंचायत में 25 डेसिमल तक स्लैब दर से मूल्यांकन किया जाएगा। इस बदलाव से मूल्यांकन प्रक्रिया सरल होने के साथ ही पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

बहुमंजिला भवनों में फ्लैट, दुकान एवं कार्यालय के अंतरण पर सुपर बिल्ट-अप एरिया के आधार पर बाजार मूल्य (Registry Guideline New Rates) की गणना का प्रावधान भी हटा दिया गया है। अब मूल्यांकन बिल्ट-अप एरिया के आधार पर किया जाएगा। यह प्रावधान मध्यप्रदेश शासन के समय से लागू था, जिसे बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। नए प्रावधान से वर्टिकल डेवलपमेंट को गति मिलेगी और शहरी भूमि का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होगा।

केंद्रीय बोर्ड ने बहुमंजिला भवनों एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के लिए मूल्यांकन में छूट के नए प्रावधान भी लागू किए हैं। अब बेसमेंट और प्रथम तल पर 10 प्रतिशत तथा द्वितीय तल एवं उससे ऊपर के तल पर 20 प्रतिशत की कमी के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। इस निर्णय से मध्यम वर्ग को किफायती दरों पर फ्लैट और व्यावसायिक स्थान मिलने में मदद मिलेगी।

कमर्शियल कॉम्प्लेक्सों में 20 मीटर से अधिक दूरी पर स्थित संपत्तियों के लिए 25 प्रतिशत कमी के साथ भूखंड की दरों का मूल्यांकन (Registry Guideline New Rates) किया जाएगा। 20 मीटर की दूरी का आकलन मुख्य मार्ग की ओर से निर्मित हिस्से से किया जाएगा, जिससे वास्तविक स्थिति के आधार पर अधिक न्यायसंगत मूल्यांकन संभव होगा।

केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने जिला मूल्यांकन समितियों को यह भी निर्देशित किया है कि हाल ही मंय दरों में वृद्धि के बाद प्राप्त आपत्तियों, ज्ञापनों और सुझावों का परीक्षण कर 31 दिसंबर तक गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव भेजें। इन प्रस्तावों का विश्लेषण कर बोर्ड आगामी गाइडलाइन दरों पर अंतिम निर्णय लेगा।

इन सभी निर्णयों को तत्काल प्रभाव से लागू घोषित किया गया है, जिससे राज्य में रियल एस्टेट सेक्टर में स्थिरता, पारदर्शिता और किफायती आवास उपलब्ध कराने के प्रयासों को नई दिशा मिलेगी।

Government Job Scam India : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, दुर्ग से मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार”
दुर्ग पुलिस का ‘CALL OF THE CREATORS’ अभियान; 250 कॉन्टेंट क्रिएटर्स ​​​​​​​को मिली ट्रेनिंग..
Congress Organization Creation Drive: संगठन सृजन अभियान में कांग्रेस का बड़ा कदम, यूपी और नागालैंड में छत्तीसगढ़ नेताओं को अहम भूमिका
ICAR Collaboration for Sustainable Farming : वैज्ञानिक साझेदारी से बदलेगी खेती और गांवों की तस्वीर, छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ नया करार
रायगढ़ में पहले दिन 20 मकान तोड़े:47 लोगों को दिया घर, 21 लोग शिफ्ट हुए; सामान ले जाने निगम कर रहा मदद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Cabinet Meeting 2026 : तबादला नीति समेत कई अहम फैसले

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में चल रहे…

Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल…

Demand to put CM’s photo on liquor shops : नेता प्रतिपक्ष बोले- राजस्व देने वालों को भी मिले पहचान

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा में सुशासन तिहार…

First friendship then alcohol and blackmail : हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई यस बैंक – पर्सनल एकाउंट में करोड़ों का लेन-देन, अनिमेष सिंह कोर्ट सरेंडर बाद गया जेल

03/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

रायपुर में फ्रॉड के पैसों के लिए बैंक अकाउंट खुलवाए : 3 बैंक के अधिकारी गिरफ्तार, पैसों के बदले ब्रोकरों की मदद

24/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raigarh Illegal Sand Transport: खनिज अमले की सख्ती, अलग-अलग इलाकों से रेत से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

16/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

रायपुर-बिलासपुर हाईवे बना गड्ढों की गारंटी: 127 KM की सड़क में 5800 दरारों वाले पैनल बदले जा चुके, ठेकेदार की लापरवाही उजागर

05/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?