CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन पर, 25 बर्खास्त; 16 हजार कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन पर, 25 बर्खास्त; 16 हजार कर्मियों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी

By Newsdesk Admin
04/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 04 सितम्बर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी है। इसी बीच सरकार ने सख्ती दिखाते हुए 25 कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। इसमें प्रदेश NHM संगठन के संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल हैं।

Contents
  • कर्मचारियों का आरोप: बातचीत का रास्ता बंद
  • 18 अगस्त से ठप हैं स्वास्थ्य सेवाएं
  • आदेश की प्रतियां जलाईं, प्रदर्शन तेज
  • जिलों से सूची मंगाई गई
  • गानों और नृत्य से किया विरोध
 उधर, कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई तो प्रदेशभर के 16 हजार संविदा कर्मचारी सामूहिक इस्तीफा देंगे।

कर्मचारियों का आरोप: बातचीत का रास्ता बंद

NHM संघ का कहना है कि शासन-प्रशासन दबाव बनाकर आंदोलन को तोड़ना चाहता है। बातचीत का कोई दरवाज़ा नहीं खोला गया, इसलिए प्रदर्शन जारी रखना ही एकमात्र विकल्प है।

कर्मचारियों ने अब तक खून से पत्र लिखकर, मुखौटे पहनकर डांस और पैरोडी गानों के जरिए विरोध दर्ज कराया है।

18 अगस्त से ठप हैं स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेशभर में संविदा कर्मचारी 18 अगस्त से अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार ने इन मांगों में से 5 मानने का भरोसा दिलाया था, लेकिन बातचीत विफल रही।

इस बीच स्वास्थ्य विभाग ने सभी हड़ताली कर्मियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी जॉइन करने का आदेश दिया था। आदेश का पालन न करने पर बर्खास्तगी की चेतावनी दी गई थी।

आदेश की प्रतियां जलाईं, प्रदर्शन तेज

मंगलवार को हड़ताली कर्मचारी स्वास्थ्य संचालनालय पहुंचे और विभाग के आदेश की प्रतियां जलाईं। उनका कहना है कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होंगी, प्रदर्शन इसी तरह चलता रहेगा।

जिलों से सूची मंगाई गई

स्वास्थ्य विभाग ने सभी CMHO से हड़ताली कर्मचारियों की सूची तलब की है ताकि नियम के अनुसार कार्रवाई की जा सके।

गानों और नृत्य से किया विरोध

धमतरी में कर्मचारियों ने छत्तीसगढ़ी गाने "मोर पथरा के देवता मानत नई हे वो" पर डांस कर अपनी नाराज़गी जताई। वहीं, 'क्या हुआ तेरा वादा' और 'तड़पाओगे तड़पा लो' जैसे गीतों पर पैरोडी प्रस्तुतियां भी दी गईं। विरोध प्रदर्शन के वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
Food Safety Violation in Badaun : सब्जी में निकला चूहा, Video वायरल होने के बाद ढाबा संचालक फरार
25 वर्षों से पदोन्नति की राह देख रहे 55 निरीक्षक बनेंगे DSP…
भिलाई कैनाल रोड को लेकर बड़ा Update : MLA रिकेश ने कहा “जनता की…. देखिए विडियो
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव
Bhilai Breaking : शिव मंदिर जल चढ़ाने गए युवक के गले से चैन छीन, तीन युवकों ने जमकर पीटा, जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?