सीजी भास्कर, 25 सितम्बर। कोरबा में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजकम्मा आवासपारा से 22 वर्षीय सैजल उर्फ पिंकी ध्रुव को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 7.2 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। (Illegal Liquor Woman Arrest)
यह भी पढ़ें : Dhamtari Police : अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार, शराब और नकदी जब्त
मुखबिर की सूचना पर दोबारा दी गई दबिश : Illegal Liquor Woman Arrest
आबकारी विभाग के मुताबिक, 20 सितंबर को हुई कार्रवाई के दौरान पिंकी टीम को चकमा देकर भाग गई थी। उस दौरान उसकी साथी भगवती ध्रुव को 13.2 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया था।
इसके बाद आबकारी उपनिरीक्षक दीपमाला लक्षवानी और आरक्षक अभिषेक चौहान की टीम पिंकी की तलाश कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद गुरुवार को राजकम्मा आवासपारा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें : Durg Illegal Liquor Destroyed : दुर्ग पुलिस ने 45 लाख की अवैध शराब की नष्ट, 112 मामलों का निस्तारण

पिंकी के भाई की भी पुलिस-आबकारी विभाग को तलाश
मामले में पिंकी के भाई की भी तलाश की जा रही है। बताया गया है कि आबकारी टीम को देखकर वह मौके से भाग निकला।
पिंकी और उसके भाई ने पहले कटघोरा थाने के दो पुलिसकर्मियों पर कथित अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था।
महुआ और MP शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी : Illegal Liquor Woman Arrest
वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि अवैध महुआ शराब और मध्य प्रदेश से आने वाली शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
ख़बरें और भी हैं :आबकारी विभाग की कार्रवाई में नकली होलोग्राम शराब की खेप जब्त, एक गिरफ्तार


