CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Road Accidents : बिलासपुर में चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की भी गई जान

Bilaspur Road Accidents : बिलासपुर में चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की भी गई जान

By Newsdesk Admin
11/11/2026
Share
Bilaspur Road Accidents
Bilaspur Road Accidents : बिलासपुर में चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की भी गई जान

सीजी भास्कर, 11 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अलग-अलग चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। इन घटनाओं में दो सगे भाइयों, एक युवा कारोबारी, एक कार सवार और एक बुजुर्ग ने जान गंवाई। हादसे कोनी, सरकंडा, सिविल लाइन और सकरी थाना क्षेत्रों में हुए। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Bilaspur Road Accidents)

Contents
  • ट्रेलर की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत : Bilaspur Road Accidents
  • थार से टकराई बुलेट, फरवरी में होनी थी शादी
  • तेज रफ्तार कार पलटने से युवक की मौत : Bilaspur Road Accidents
  • बाइक की टक्कर से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

 

यह भी पढ़ें :Police Mitan Conference : सड़क हादसों पर लगाम की तैयारी, राजधानी में उठी एक पहल जिसने सबका ध्यान खींच लिया

 

ट्रेलर की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत : Bilaspur Road Accidents

कोनी क्षेत्र के ग्राम गतौरी निवासी रितेश बघेल और उनका छोटा भाई साहिल बघेल रायपुर में काम करते थे। दोनों दिवाली मनाने के लिए बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रविवार रात तुर्काडीह के पास नेशनल हाईवे पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। साहिल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि रितेश को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। कोनी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें :

Bilaspur Road Accidents
Bilaspur Road Accidents : बिलासपुर में चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की भी गई जान

थार से टकराई बुलेट, फरवरी में होनी थी शादी

सरकंडा थाना क्षेत्र के लोयोला स्कूल रोड पर रविवार देर रात करीब 2 बजे हुए हादसे में युवा कारोबारी आयुष गुप्ता की मौत हो गई। वह दोस्तों से मिलने के बाद बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही थार के चालक ने बिना इंडिकेटर दिए अचानक गाड़ी मोड़ दी। पीछे से आ रहे आयुष को संभलने का मौका (Bilaspur Road Accidents) नहीं मिला और उनकी बाइक थार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। फरवरी में उनकी शादी होने वाली थी। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें थार चालक अचानक गाड़ी मोड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने थार जब्त कर ली है और मामले की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें :

 

 

तेज रफ्तार कार पलटने से युवक की मौत : Bilaspur Road Accidents

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कस्तूरबा नगर निवासी 32 वर्षीय प्रेम सिंह ठाकुर सोमवार को राजेश सोनवानी के साथ कार से तखतपुर जा रहे थे। पेण्डारी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में प्रेम सिंह और राजेश घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकालकर सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रेम सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि राजेश सोनवानी का इलाज जारी है।

 

यह भी पढ़ें :

 

बाइक की टक्कर से बुजुर्ग ने तोड़ा दम

सकरी थाना क्षेत्र के लाखासार मोड़ पर सोमवार को बाइक की टक्कर से 75 वर्षीय जेठूराम दिनकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह अपनी टीवीएस एक्सल मोपेड से जा रहे थे, तभी प्लेटिना बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनके चेहरे, माथे और पैर में चोटें आईं।

सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल बुजुर्ग को सिम्स अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद हालत (Bilaspur Road Accidents) में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि, घर लौटने के बाद शाम करीब 4 बजे उनकी अचानक मौत हो गई। परिजनों ने हादसे में लगी चोटों को मौत का कारण बताया है। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने प्लेटिना बाइक चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

यह भी पढ़ें :

 

ख़बरें और भी हैं :

Big Breaking : अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी एवं बड़ी धोखाधड़ी के 3 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर ठग लिए थे लाखों, विदेश में स्कैम करने देते थे ट्रेनिंग
Train Cancelled : बिलासपुर जोन के यात्रियों को बड़ा झटका, 5 ट्रेनें कई दिनों तक रहेंगी रद्द, कुछ का बदलेगा रूट
Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत
Kharoond River Bridge Closure: एक महीने की बंदी से हड़कंप, रिहर्सल में खुली ट्रैफिक सिस्टम की पोल
AI Data Center Raipur : भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, छत्तीसगढ़ की डिजिटल क्रांति की नई पहचान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Road Accidents
Bilaspur Road Accidents : बिलासपुर में चार सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत, दिवाली पर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की भी गई जान

Bilaspur Road Accidents : शिकायत के आधार पर…

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा 12.3 डिग्री तक गिरा; अगले 5 दिन मौसम रहेगा शुष्क

Chhattisgarh Weather : मौसम विभाग के मुताबिक, अगले…

Tragic accident in Surguja
Tragic accident in Surguja : गड्ढे में डूबने से 2 ग्रामीणों की मौत, सुबह पानी में तैरते मिले शव

Tragic accident in Surguja : बताया जा रहा…

Bijapur Crime News : दो करोड़ की लूट की खबर से मचा हड़कंप, जांच में निकली पूरी कहानी फर्जी! कर्ज से परेशान ज्वेलरी कारोबारी ने रची थी साजिश
Bijapur Crime News : दो करोड़ की लूट की खबर से मचा हड़कंप, जांच में निकली पूरी कहानी फर्जी! कर्ज से परेशान ज्वेलरी कारोबारी ने रची थी साजिश

पुलिस जांच में कथित लूट (Bijapur Fake Robbery…

Mahadev Betting App Case
Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर आज रायपुर लाया जा सकता है, कल होगी पेशी; CBI रिमांड खत्म

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर आज…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?