CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » AI Data Center Raipur : भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, छत्तीसगढ़ की डिजिटल क्रांति की नई पहचान

AI Data Center Raipur : भारत का पहला AI डेटा सेंटर पार्क नवा रायपुर में, छत्तीसगढ़ की डिजिटल क्रांति की नई पहचान

By Newsdesk Admin
03/05/2025
Share
AI Data Center Raipur
AI Data Center Raipur


सीजी भास्कर, 3 मई : छत्तीसगढ़ ने आज डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भारत के पहले AI (AI Data Center Raipur) आधारित डेटा सेंटर पार्क की नींव रखी। नवा रायपुर के सेक्टर-22 में 13.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रहे इस हाईटेक पार्क का भूमिपूजन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। यह पार्क RackBank Data Centers Pvt. Ltd. द्वारा संचालित किया जा रहा है और इसमें लगभग 2000 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है।

इसमें 2.7 हेक्टेयर क्षेत्र Special Economic Zone (SEZ) के रूप में विकसित होगा। पहले चरण में इसकी क्षमता 5 मेगावाट होगी, जिसे चरणबद्ध रूप से बढ़ाकर 150 मेगावाट तक ले जाया जाएगा। यह डेटा सेंटर पर्यावरण-अनुकूल और ऊर्जा दक्ष तकनीकों से युक्त होगा, जो ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देगा।

यह पार्क न केवल AI, Fintech, HealthTech, Defense, Smart Agriculture और Data Analytics जैसे क्षेत्रों के लिए जरूरी हाई-एंड GPU कंप्यूटिंग सुविधाएं देगा, बल्कि लाइव डेटा स्ट्रीमिंग, रिकॉर्डिंग और प्रोसेसिंग जैसी विश्व स्तरीय सेवाएं भी प्रदान करेगा।

इस परियोजना (AI Data Center Raipur) से छत्तीसगढ़ को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर। लगभग 500 प्रत्यक्ष और 1500 अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन होगा, जिनमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अब प्रदेश के युवाओं को आईटी करियर के लिए दिल्ली-मुंबई जाने की आवश्यकता नहीं होगी – वे अपने ही राज्य में विश्वस्तरीय तकनीकी अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

यह डेटा सेंटर (AI Data Center Raipur) खेती के क्षेत्र में भी क्रांति लाएगा। AI आधारित तकनीकों से किसान अब फसल, मिट्टी और मौसम की सटीक जानकारी के साथ स्मार्ट खेती कर सकेंगे। वहीं दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सरकारी सेवाएं भी डिजिटल रूप से पहुंच सकेंगी, जिससे डिजिटल समावेशन को बल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसे छत्तीसगढ़ के तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में मील का पत्थर बताया और कहा कि यह केवल एक डेटा सेंटर नहीं बल्कि राज्य के भविष्य की नींव है।

Bhure Shirt Exam Incident : ड्रेस कोड बना मुसीबत, खुले बदन दी परीक्षा
DSIR Programme : महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार, एनआईटी रायपुर को STREE परियोजना मंजूर
बड़ी खबर – छत्तीसगढ़ के 412 बिल्डर्स को RERA का नोटिस 🛑 15 दिन के भीतर दें जवाब, वरना होगी FIR
CG Crime : दुर्ग में बेजुबान कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Social media scam : डॉक्टर के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर धोखाधड़ी का प्रयास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Leader Threat
Youth Congress Leader Threat : इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी

Youth Congress Leader Threat : जिस इंस्टाग्राम आईडी…

Bilaspur Drug Bust
Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार

Bilaspur Drug Bust :पुलिस अधिकारियों का कहना है…

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?