CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Winter Update : दिन में गर्मी तो शाम को ठंड का एहसास, छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में भी बदला मौसम

Winter Update : दिन में गर्मी तो शाम को ठंड का एहसास, छत्तीसगढ़ के साथ अन्य राज्यों में भी बदला मौसम

By Newsdesk Admin
15/10/2025
Share
Winter Update
Winter Update

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। मानसून अब धीरे-धीरे देश को अलविदा कहने लगा है। इसी बीच दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक गर्मी का सिलसिला बढ़ने लगा है। लेकिन रात और सुबह के वक्त हल्की ठंड (Winter Update) महसूस होने लगी है, जिससे ऐसा लग रहा है कि ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं, केरल, महराष्ट्र में अब भी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक वहां पर बारिश का अलर्ट जारी रहने वाला है।

Contents
  • दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक
  • यूपी-बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?
  • पहाड़ी इलाकों में हो रही है सर्दी

दिल्ली में ठंड ने दी दस्तक

दिवाली के आते-आते ही दिल्ली में सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। ठंड के साथ-साथ इस बार प्रदूषण भी दस्तक दे रहा है। दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने लगा है, जिसके चलते राजधानी में ग्रैप-1 लागू कर दिया गया है। आज राजधानी का मौसम साफ रहेगा और किसी भी तरह की बारिश नहीं होने वाली है। दिन में तेज धूप निकली रहेगी जिससे गर्मी का एहसास होगा लेकिन फिर रात तक ठंड लगने लगेगी।

यूपी-बिहार में कैसा रहने वाला है मौसम?

यूपी-बिहार के मौसम (Winter Update) के बारे में जानें तो, यहां पर मानसून ने अलविदा कह दिया है। मौसम विभाग की तरफ से आज दोनों ही राज्यों को ग्रीन जोन में रखा गया है। यहां पर आज बारिश होने की कोई भी संभावना नहीं है। मानसून के जाते ही ठंड ने भी दोनों ही राज्यों में दस्तक दे दी है और इसके चलते ही सुबह और शाम के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पहाड़ी इलाकों में हो रही है सर्दी

पहाड़ी इलाकों में लगातार ठंड होने का सिलसिला जारी हो गया है। हर रोज मौसम अपना अलग-अलग रूप दिखा रहा है। पर्वत के इलाकों में बर्फबारी होनी शुरू हो गई है, जिससे अन्य इलाकों में भी ठंड होने लगी है। जानकारी के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक बारिश के कोई भी आसार नहीं हैं।

Injured Leopard Death Rajnandgaon : इलाज नहीं मिला, शिकार छोड़ने को मजबूर तेंदुए की हुई मौत
Shram Anna Yojana : हर पेट को अन्न, हर हाथ को काम, छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति
NakalI Cigarette Racket : नकली सिगरेट-गुटखा गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की
Railway Doubling Bastar : रेल विकास की पटरी पर बस्तर, दोहरीकरण से अमृत स्टेशन तक यात्रियों को मिलेगी नई रफ्तार
Nakti Village Bulldozer Action : नकटी बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में उग्र हुआ आंदोलन, मंत्री आवास और CM हाउस की ओर बढ़े ग्रामीण 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Hospital
Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग

कोरबा जिला अस्पताल में 8 महीने की गर्भवती…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : सड़क पर स्टंट और जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी स्पष्ट गाइडलाइन

सड़कों पर बाइक स्टंट, खतरनाक ड्राइविंग और सड़क…

Flydubai Flight
Flydubai Flight : हवा में पायलटों के बीच झड़प, चाकू से हमले की खबर, 17 हजार फीट नीचे आया विमान, सऊदी में इमरजेंसी लैंडिंग

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की…

Contract Teacher
Contract Teacher : 20 महीने से ड्यूटी से गायब संविदा शिक्षिका पर कार्रवाई, DEO ने सेवा की समाप्त

जिले में करीब 20 महीने तक स्कूल से…

Raipur District Badar
Raipur District Badar : रायपुर के बदमाश पर बड़ी कार्रवाई, 6 जिलों से 2 महीने के लिए जिला बदर

रायपुर के गुढ़ियारी निवासी 31 वर्षीय विनेश तुरकाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?