सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । धमतरी में सड़क के गड्ढों और धूल से परेशान लोगों ने चक्काजाम कर दिया। आधारी नवागांव के वार्डवासियों और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिहावा चौक से कोलियरी तक बन रही फोरलेन सड़क की खराब हालत को लेकर प्रदर्शन किया। (Dhamtari Road Condition Protest)
यह भी पढ़ें : Surguja Road Project : सरगुजा संभाग में सड़कों का होगा कायाकल्प, 6 जिलों में 1,093 करोड़ से 44 काम मंजूर
सड़क पर बैठकर शासन-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
प्रदर्शनकारी सड़क के बीच बैठ गए और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक चले चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार (Dhamtari Road Condition Protest) लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया।
यह भी पढ़ें : Raipur Overbridge : पटरी पार करने वालों को राहत, एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा फोरलेन

स्कूली बच्चों की आवाजाही और सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चिंता
वार्डवासियों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और लगातार धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो रही है। उनका आरोप (Dhamtari Road Condition Protest) है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सड़क से स्कूली बच्चे भी गुजरते हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
यह भी पढ़ें : Keshkal Bypass : केशकाल को बड़ी सौगात: 307.96 करोड़ की लागत से बनेगा 11.38 किमी लंबा फोरलेन बाईपास
मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी : Dhamtari Road Condition Protest
प्रदर्शन के बाद PWD के एसडीओ मुरलीधर पैकरा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो दिन बाद सड़क के गड्ढे भरने का काम शुरू कराने का आश्वासन दिया। वहीं, लोगों ने मांग पूरी नहीं होने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें : बस्ती में काली मंदिर को बुलडोजर से किया ध्वस्त, हिन्दू संगठनों ने रोका सड़क निर्माण कार्य
ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Fourlane Road Project 2026 : छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल, 15 नए फोरलेन को मिली हरी झंडी, 708 करोड़ से चमकेगी आपके शहर की किस्मत!


