सीजी भास्कर, 18 नवम्बर । कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस से एक्शन टेकन रिपोर्ट यानी ATR मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 28 नवंबर को होगी। (Sonia Gandhi FIR)
1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम होने का दावा : Sonia Gandhi FIR
याचिकाकर्ता विकास त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि सोनिया गांधी का नाम 1980 की मतदाता सूची में शामिल किया गया था, जबकि उन्हें भारतीय नागरिकता 1983 में मिली थी। याचिका में दावा किया गया है कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कथित तौर पर जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया।

पुलिस की एक्शन टेकन रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई पर विचार
इससे पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने FIR दर्ज (Sonia Gandhi FIR) करने की मांग खारिज कर दी थी। हालांकि, सेशंस कोर्ट ने उस आदेश को रद्द करते हुए मामले को दोबारा सुनवाई के लिए भेज दिया था। अब पुलिस की रिपोर्ट के बाद कोर्ट आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा।
यह भी पढ़ें : Rajya Sabha : अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस का विशेषाधिकार हनन नोटिस, सोनिया गांधी को लेकर दिया था बयान
ख़बरें और भी हैं : National Herald Case : मुश्किल में गांधी परिवार!: ईडी ने कसा शिकंजा, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल-सोनिया और रॉबर्ड वाड्रा की बढ़ी मुश्किलें



