CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल

CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल

By Newsdesk Admin
18/11/2026
Share
CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल
CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल

सीजी भास्कर, रायपुर 18 नवंबर।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2027 की समय-सारणी (CG Board Exam Time Table 2027) जारी कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल 2027 तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित की जाएंगी। विद्यार्थी और अभिभावक मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विषयवार परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।

Contents
  • 12वीं की परीक्षा 12 मार्च से, 8 अप्रैल को आखिरी पेपर
  • 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से, 5 अप्रैल को अंतिम पेपर
  • शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी
  • सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, 9.15 बजे से लिखेंगे उत्तर

 

यह भी पढ़ें :  Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य

 

12वीं की परीक्षा 12 मार्च से, 8 अप्रैल को आखिरी पेपर

कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मार्च को हिंदी विषय के पेपर के साथ शुरू होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखाशास्त्र, फसल उत्पादन एवं उद्यानशास्त्र, वस्तु चित्रण एवं आलेखन तथा शरीर क्रिया विज्ञान एवं प्राथमिक चिकित्सा की परीक्षा होगी। 17 मार्च को संस्कृत, 19 मार्च को जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र, पशुपालन, दुग्ध प्रौद्योगिकी, मत्स्य एवं कुक्कुट पालन, भारतीय कला का इतिहास और विज्ञान के तत्व का पेपर होगा। 24 मार्च को समाजशास्त्र, 29 मार्च को गणित और 31 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन

 

 

3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित, ड्राइंग एंड पेंटिंग तथा आहार एवं पोषण विषयों की परीक्षा होगी। 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र, जबकि 6 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें रिटेल मार्केटिंग मैनेजमेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर शामिल हैं। 7 अप्रैल को मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाओं की परीक्षा होगी। 8 अप्रैल को मनोविज्ञान विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज

 

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से, 5 अप्रैल को अंतिम पेपर

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से शुरू होगी। इसमें संस्कृत, मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया भाषाएं शामिल हैं। इसके बाद 16 मार्च को अंग्रेजी, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 20 मार्च को विज्ञान, 25 मार्च को हिंदी और 30 मार्च को गणित की परीक्षा होगी।

1 अप्रैल को व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इनमें ऑर्गनाइज्ड रिटेलिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सर्विस टेक्नीशियन, हेल्थ केयर, एग्रीकल्चर, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, टेलीकम्युनिकेशन, बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इंश्योरेंस, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, परिधान, मेड अप एंड होम फर्निशिंग, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, पावर, पर्यटन और अतिथि सत्कार विषय शामिल हैं। 5 अप्रैल को दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए संगीत और मूक-बधिर विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग एंड पेंटिंग की परीक्षा होगी।

 

यह भी पढ़ें : Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती

 

 

शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा का कार्यक्रम भी जारी

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 2027 के प्रथम और द्वितीय वर्ष की समय-सारणी भी जारी की है। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 12 मार्च को शारीरिक शिक्षा का इतिहास और सिद्धांत विषय से शुरू होंगी। 15 मार्च को शारीरिक शिक्षा से संबंधित मनोविज्ञान, 17 मार्च को शारीरिक शिक्षा की शिक्षण विधियां और 19 मार्च को शरीर रचना, शरीर क्रिया विज्ञान एवं शारीरिक व्यायाम क्रियात्मक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 13 मार्च को शारीरिक शिक्षा का संगठन, प्रशासन एवं पर्यवेक्षण विषय से शुरू होंगी। 16 मार्च को परीक्षण एवं मापन, 18 मार्च को स्वास्थ्य शिक्षा, सामान्य खेल चोटें एवं पुनर्वास और 20 मार्च को निर्णयन एवं अधिशिक्षा विषय की परीक्षा होगी।

 

यह भी पढ़ें : Durg House Theft Case : विदेश में रह रहे भाई का सूना मकान बना चोरों का निशाना, फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार; अब तक 7 पर कार्रवाई

 

सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा, 9.15 बजे से लिखेंगे उत्तर

मंडल के निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थियों को सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में स्थान ग्रहण करना होगा। सुबह 9.05 बजे उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 9.10 बजे प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों को सुबह 9.15 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक उत्तर लिखने का समय मिलेगा।

मंडल ने स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा की तिथि और समय में परिवर्तन किया जा सकता है। परीक्षा अवधि में शासन की ओर से सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किए जाने की स्थिति में भी परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित होंगी। विद्यार्थी और अभिभावक सीजी बोर्ड परीक्षा 2027 की समय-सारणी (CG Board Exam Time Table 2027) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें :  Ramen Deka Retirement : राज्यपाल रमेन डेका का बड़ा ऐलान, 2029 में सार्वजनिक जीवन से ले लेंगे संन्यास

PM Usha Scheme : वैशाली नगर कॉलेज को 4.98 करोड़ की स्वीकृति, विधायक रिकेश सेन की पहल से खुले इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के नए रास्ते
CG Teacher Leave Rules : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की छुट्टी पर सख्ती, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मान्य, जानें नया नियम
Teacher Performance  : शिक्षकों की डायरी में दर्ज होगा हर छात्र का प्रदर्शन, हर महीने होगी समीक्षा
Surprise School Inspection : 6वीं के बच्चे नहीं बोले पहाड़ा, शिक्षक अनुपस्थित, पूरे स्टाफ का वेतन रोका!
Raigarh Job Fair 2026 : 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं युवाओं को मौका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल
CG Board Exam 2027 : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 12 मार्च से होंगे एग्जाम; यहां देखें पूरा शेड्यूल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर…

Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य
Bastar Development Plan : बस्तर को आदर्श जनजातीय क्षेत्र बनाने 187 करोड़ की कार्ययोजना, सात जिलों में स्वास्थ्य-शिक्षा से लेकर संस्कृति तक होंगे विकास कार्य

बस्तर संभाग को आदर्श जनजातीय क्षेत्र के रूप…

Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन
Gariaband Road Widening : गरियाबंद से महासमुंद जाना होगा आसान, 153.82 करोड़ से 35.50 किमी सड़क का होगा चौड़ीकरण; राजिम में बनेगा फोरलेन

गरियाबंद से महासमुंद के बीच आवागमन करने वाले…

Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज
Balodabazar Development Works : सुहेला में कल 459 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम साय, 275 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन; खुलेगा सरकारी कॉलेज

सेवा संकल्प तिहार में जिले को 459 करोड़…

Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती
Space On Wheels : अब गांवों के बच्चे भी जानेंगे अंतरिक्ष के रहस्य, इसरो के सैटेलाइट मॉडल लेकर जनजातीय अंचलों में पहुंच रही विज्ञान भारती

विज्ञान भारती की 'स्पेस ऑन व्हील' पहल (Space…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?