CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Performance  : शिक्षकों की डायरी में दर्ज होगा हर छात्र का प्रदर्शन, हर महीने होगी समीक्षा

Teacher Performance  : शिक्षकों की डायरी में दर्ज होगा हर छात्र का प्रदर्शन, हर महीने होगी समीक्षा

By Newsdesk Admin
22/08/2026
Share
Teacher Performance  : शिक्षकों की डायरी में दर्ज होगा हर छात्र का प्रदर्शन, हर महीने होगी समीक्षा
Teacher Performance  : शिक्षकों की डायरी में दर्ज होगा हर छात्र का प्रदर्शन, हर महीने होगी समीक्षा

सीजी भास्कर, 22 अगस्त : सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों के कामकाज का आकलन केवल विद्यार्थियों की उपस्थिति के आधार पर नहीं होगा। छात्रों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार (Teacher Performance) को भी शिक्षकों के मूल्यांकन का आधार बनाया जाएगा। इसके लिए हर कक्षा के विद्यार्थियों की ग्रीन, येलो और रेड जोन के आधार पर मैपिंग की जाएगी और हर महीने उनकी प्रगति की समीक्षा होगी।

यह भी पढ़ें : Stray Cattle Dispute  :  आवारा मवेशियों को जंगल छोड़ने पर हमला, एक की मौत; 3 गंभीर

Contents
  • टीचर्स डायरी में दर्ज होगा छात्रों का रिकॉर्ड  Teacher Performance 
  • रेड जोन के विद्यार्थियों पर विशेष फोकस
  • 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी
  • परीक्षा परिणाम सुधारने पर जोर
  • बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा
  • 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण

Teacher Performance  : शिक्षकों की डायरी में दर्ज होगा हर छात्र का प्रदर्शन, हर महीने होगी समीक्षा

टीचर्स डायरी में दर्ज होगा छात्रों का रिकॉर्ड  Teacher Performance 

नई व्यवस्था के तहत शिक्षकों को अपनी टीचर्स डायरी में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का रिकॉर्ड दर्ज करना होगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ग्रीन जोन, औसत प्रदर्शन वालों को येलो जोन और कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को रेड जोन में रखा जाएगा।

हर महीने यह देखा जाएगा कि कमजोर और औसत प्रदर्शन वाले कितने विद्यार्थी बेहतर श्रेणी में पहुंचे। विद्यार्थियों की इस प्रगति को शिक्षकों के कामकाज के आकलन (Teacher Performance) से भी जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें : India vs Sri Lanka 2nd Test  : कल से दूसरा टेस्ट, क्लीन स्वीप पर टीम इंडिया की नजर 

रेड जोन के विद्यार्थियों पर विशेष फोकस

व्यवस्था के तहत रेड जोन में शामिल विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह देखा जाएगा कि कितने विद्यार्थी रेड से येलो और येलो से ग्रीन जोन में पहुंचे। इस पूरी व्यवस्था की योजना तैयार करने की जिम्मेदारी समग्र शिक्षा को दी गई है।

शिक्षा विभाग टीचर्स डायरी में रिपोर्ट कार्ड को शामिल करने की तैयारी कर रहा है। भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से स्कूलों का डेटा तैयार कर मॉनिटरिंग को और आसान बनाने की योजना है। इससे शिक्षकों के प्रदर्शन (Teacher Performance) और विद्यार्थियों की प्रगति का आंकलन अधिक व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : Bus Accident : बस ने स्कूटी सवार पिता-पुत्र को मारी टक्कर, 15 फीट तक घसीटा 

5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

शासकीय स्कूलों में करीब 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इनमें सहायक शिक्षक के 2292 और शिक्षक के 1654 पद शामिल हैं। व्याख्याता के 854 पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल को शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है।

वहीं, स्वामी आत्मानंद और विवेकानंद विद्यालयों में 3 हजार से अधिक पदों पर संविदा भर्ती की प्रक्रिया भी जारी है।

यह भी पढ़ें : QR Code Auto : ऑटो में लगा QR कोड बताएगा ड्राइवर की पूरी डिटेल 

परीक्षा परिणाम सुधारने पर जोर

सीजी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में इस वर्ष करीब 2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। आने वाले वर्षों में परीक्षा से पहले समीक्षा, ब्लूप्रिंट निर्माण, बेहतर अध्यापन, पालक-शिक्षक बैठकों और केंद्रीकृत परीक्षाओं के जरिए परिणामों में और सुधार करने पर जोर दिया जाएगा। शिक्षकों की नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक और टीके ऐप के माध्यम से उपस्थिति व्यवस्था लागू की गई है।

बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा

प्रदेश में बहुभाषी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए भी काम किया जा रहा है। बस्तर संभाग में 2700 और सरगुजा संभाग में 2368 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है। कक्षा पहली से तीसरी तक छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी और सादरी भाषाओं में पाठ्यपुस्तक निर्माण की प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद कक्षा पहली और दूसरी की हिंदी पुस्तकों में बारहखड़ी को शामिल किया गया है। इसके अलावा 16 स्थानीय और 4 अंतरराज्यीय भाषाओं में पाठ्यपुस्तकों का निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें : Electric Shock : रायपुर में करंट की चपेट में मां-बेटे की मौत, बचाने पहुंचे बेटे ने भी गंवाई जान

10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार 10,538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण कर 15,165 शिक्षकों और प्राचार्यों का समायोजन किया गया है। 453 शिक्षकविहीन और 4,729 एकल शिक्षकीय स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। पिछले दो वर्षों में 2104 शैक्षणिक पदों पर सीधी भर्ती हुई है, जबकि 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की उपलब्धता, पदोन्नति, विद्यार्थियों को सुविधाएं, स्कूल अधोसंरचना, बहुभाषी शिक्षा और तकनीक आधारित मॉनिटरिंग को लेकर कई योजनाओं पर काम किया है। नई व्यवस्था में विद्यार्थियों की प्रगति (Teacher Performance) के साथ शिक्षकों के प्रदर्शन की भी नियमित समीक्षा होगी। इससे कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर समय रहते उन पर विशेष ध्यान देने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें :  Government Quarters : 13 डॉक्टर-कर्मचारियों को बेदखली नोटिस, शासकीय आवास खाली नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी

GST refund on booking cancellation : राज्यों को जारी हुए नए निर्देश
Guest Lecturer Recruitment : कॉलेजों में पढ़ाई शुरू, पर अतिथि व्याख्याताओं की भर्ती अधर में; वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार
16th Finance Commission Grant : छत्तीसगढ़ की पंचायतों की बदलेगी तस्वीर, मिलेंगे 11,664 करोड़ रुपए
Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर
Politics intensifies over ‘Bore – Basi’ : CM विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तंज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Nursing Admission
Chhattisgarh Nursing Admission :छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर प्रवेश का मौका, 22 नवंबर तक करें आवेदन

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग कोर्स की खाली सीटों पर…

PM SVANidhi Awards 2026 : छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देशभर में पहला स्थान
PM SVANidhi Scheme Chhattisgarh : PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले 5 राष्ट्रीय पुरस्कार; फास्टेस्ट मूवर्स में देश में नंबर-1

PM SVANidhi Scheme Chhattisgarh : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

Krishak Unnati Yojana
Krishak Unnati Yojana : धान-गन्ना, दलहन-तिलहन और मिलेट्स किसानों को मिल रहा सीधा लाभ : संदीप शर्मा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़…

Indian Railways Fog Safety Device
Indian Railways Fog Safety Device : कोहरे में भी सुरक्षित दौड़ेंगी ट्रेनें, 500 मीटर पहले मिलेगा सिग्नल का अलर्ट

Indian Railways Fog Safety Device : यह डिवाइस…

School Students Drug Video Viral
School Students Drug Video Viral : स्कूली बच्चों के नशे का वीडियो वायरल, डिप्टी CM अरुण साव बोले- सरकार करेगी कार्रवाई

School Students Drug Video Viral : इस घटना…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?