सीजी भास्कर, 21 नवम्बर । सर्दियों में घने कोहरे के दौरान ट्रेन परिचालन को सुरक्षित बनाने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने खास तैयारी की है। बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडलों को कुल 3 हजार 657 फॉग सेफ डिवाइस दिए गए हैं। GPS तकनीक से लैस इन उपकरणों की मदद से लोको पायलटों को कोहरे के बीच भी आगे आने वाले सिग्नल, रेलवे स्टेशन और फाटकों की जानकारी पहले ही मिल सकेगी। (Indian Railways Fog Safety Device)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Train Cancelled : ट्रैक धंसा, 5 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित; कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट-ऑरिजिनेट
अगले सिग्नल से करीब 500 मीटर पहले मिलेगा ऑडियो अलर्ट
इस डिवाइस (Indian Railways Fog Safety Device) की खास बात यह है कि यह अगले निर्धारित सिग्नल का अलर्ट करीब 500 मीटर पहले दे सकता है। इसमें स्क्रीन पर जानकारी दिखाने के साथ ऑडियो अलर्ट की सुविधा भी है। डिवाइस में संबंधित रेलमार्ग की जानकारी पहले से दर्ज रहती है, जिससे लोको पायलट को आगे आने वाले तीन सिग्नलों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Train Cancel : रेलवे का बड़ा ब्लॉक, सितंबर-अक्टूबर में कई ट्रेनें कैंसिल, देखें लिस्ट

कोहरे वाले क्षेत्रों में मिलेगी मदद
रेलवे के मुताबिक, खोंगसरा और भनवारटंक जैसे क्षेत्रों में सर्दियों के दौरान घना कोहरा ट्रेन परिचालन को प्रभावित करता है। ऐसे में यह तकनीक लोको पायलटों को समय रहते सतर्क रहने में मदद करेगी।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Railway : लाइव मॉनिटरिंग के बाद भी ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, 47 स्टेशनों पर व्यवस्था बेअसर
कम दृश्यता में ट्रेन परिचालन को सुरक्षित बनाने की रेलवे की पहल
यह डिवाइस इलेक्ट्रिक और डीजल इंजन के साथ-साथ EMU, MEMU और DEMU ट्रेनों में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 18 घंटे का बैटरी बैकअप दिया गया है। रेलवे को उम्मीद है कि इस व्यवस्था (Indian Railways Fog Safety Device) से कम दृश्यता के दौरान ट्रेन परिचालन और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।
ख़बरें और भी हैं :छत्तीसगढ़ में 14 ट्रेनों की सेवा फिर शुरू, यात्रियों को मिली राहत


