सीजी भास्कर, रायपुर, 14 नवंबर 2026। शादी-ब्याह के सीजन में रेल यात्रियों (Indian Railway News) की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। रेलवे ने झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रायपुर और छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। 26 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान 52 ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा कुछ गाड़ियों के मार्ग बदले जाएंगे, जबकि कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त होंगी। शादी के इस सीजन में बड़ी संख्या में लोग दूसरे शहरों से समारोह में शामिल होने के लिए यात्रा करते हैं। कई यात्रियों ने महीनों पहले टिकट बुक करा रखे हैं। ऐसे में ट्रेनों के रद्द होने से उनकी यात्रा की योजना बिगड़ सकती है। यात्रियों को अपनी ट्रेन की तारीख और स्थिति पहले ही जांच लेने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें : Birsa Munda Statue Bhilai : विधायक रिकेश सेन की पहल रंग लाई, नेहरू नगर मुख्य मार्ग पर लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा
झारसुगुड़ा यार्ड में होगा काम
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। रेलवे के मुताबिक, इस तकनीकी कार्य के कारण अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। हावड़ा, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और अन्य प्रमुख रेल मार्गों पर इसका असर पड़ सकता है।
यह भी पढ़ें : Vaishali Nagar Development News : विधायक रिकेश सेन की पहल से वैशाली नगर को 5 करोड़ की सौगात, 9 विकास कार्यों को मिली मंजूरी
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनें
रेलवे की ओर से जारी विवरण के अनुसार, अलग-अलग तारीखों में निम्न ट्रेनें रद्द रहेंगी। तारीखें संबंधित ट्रेन के प्रस्थान वाले दिन की हैं।
- 18109/18110 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 29 नवंबर और 1 से 16 दिसंबर।
- 12222 हावड़ा-पुणे दुरंतो: 26 नवंबर, 3 और 12 दिसंबर।
- 12221 पुणे-हावड़ा दुरंतो: 28 नवंबर, 5 और 14 दिसंबर।
- 17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 28 नवंबर, 5, 8 और 12 दिसंबर।
- 17008 दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस: 1, 8, 11 और 15 दिसंबर।
- 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 4, 5 और 7 से 15 दिसंबर।
- 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 5, 6 और 8 से 16 दिसंबर।
- 20822 सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर।
- 20821 पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर।
- 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर।
- 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर।
- 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर।
- 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर।
- 22512 कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर।
- 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर।
- 22169/22170 रानी कमलापति-सांतरागाछी और वापसी की हमसफर एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर।
- 22846 हटिया-पुणे एक्सप्रेस: 7 और 11 दिसंबर।
- 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 13 दिसंबर।
- 22830 शालीमार-भुज एक्सप्रेस: 5 और 12 दिसंबर।
- 22829 भुज-शालीमार एक्सप्रेस: 8 और 15 दिसंबर।
- 20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर और वापसी की हमसफर एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर।
- 22358/22357 गया-एलटीटी और वापसी की एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर।
- 18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस: 8 और 10 दिसंबर।
- 18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस: 9 और 11 दिसंबर।
- 12151 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 9 और 10 दिसंबर।
- 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर।
- 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस: 11 दिसंबर।
- 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 12 दिसंबर।
- 12812 हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस: 11 और 12 दिसंबर।
- 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस: 13 और 14 दिसंबर।
- 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर।
- 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर।
- 12949 पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 11 दिसंबर।
- 12950 सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर।
- 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर।
- 17322 जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर।
- 22905 ओखा-शालीमार एक्सप्रेस: 13 दिसंबर।
- 22906 शालीमार-ओखा एक्सप्रेस: 15 दिसंबर।
- 12101 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस: 14 दिसंबर।
- 12102 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस: 16 दिसंबर।
- 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस: 12 दिसंबर।
- 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस: 13 दिसंबर।
- 12262 हावड़ा-पुणे दुरंतो: 7, 14, 15 और 16 दिसंबर।
- 12261 पुणे-हावड़ा दुरंतो: 8, 15, 16 और 17 दिसंबर।
- 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस: 14 दिसंबर।
- 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस: 17 दिसंबर।
- 12767 नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 14 दिसंबर।
- 12768 सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस: 16 दिसंबर।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Politics : भूपेश बघेल का चुनाव आयोग पर तंज, बोले- BJP चाहे तो 90 सीटों वाले राज्य में 91 सीटें जीत जाए!
उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा मार्ग
रद्द होने के अलावा योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) भी 28 नवंबर, 5 दिसंबर और 7 से 14 दिसंबर तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन ईब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, अंगुल और कटक होकर जाएगी। वापसी में पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस (18477) 6 से 15 दिसंबर तक बदले हुए मार्ग से संचालित होगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस भी प्रभावित
आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288) 28 नवंबर और 4 से 15 दिसंबर तक राउरकेला में ही समाप्त होगी। वहीं दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस (13287) 29 नवंबर और 5 से 16 दिसंबर तक राउरकेला से शुरू होगी। दोनों ट्रेनों का राउरकेला-दुर्ग के बीच परिचालन प्रभावित रहेगा।
स्टेशन जाने से पहले जांचें स्टेटस
रेलवे की इस व्यवस्था से शादी समारोह, पारिवारिक कार्यक्रम और अन्य जरूरी कामों के लिए सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इसलिए स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। इसके लिए रेलवे के NTES ऐप या आधिकारिक पूछताछ सेवा 139 की मदद ली जा सकती है।
यह भी पढ़ें : Women Chhath Festival Earnings : छठ पर्व पर सूप-दउरा और अलता की खूब बिक्री, जीविका दीदियों ने की अच्छी कमाई



