CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भिलाई में आत्मीय स्वागत, IIT पहुंच तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में की शिरकत, देखिए विडियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भिलाई में आत्मीय स्वागत, IIT पहुंच तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में की शिरकत, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
26/10/2024
Share

कहा – “शिक्षा व्यवहारिक होने के साथ साथ समावेशी भी होनी चाहिए, ये अच्छी बात है कि भिलाई इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है”

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आज आईआईटी भिलाई के दीक्षांत समारोह में शामिल होने हेलीकॉप्टर से भिलाई पहुचीं। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु का हेलीपैड पर राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक वैशाली नगर रिकेश सेन, गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।

देखिए विडियो भिलाई आईआईटी कैम्पस में राष्ट्रपति मुर्मू 👇

https://www.facebook.com/share/v/FYGgQGALipsbpkZT

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु IIT कैम्पस पहुंची और आईआईटी भिलाई के तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। यहां राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्प भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति के हाथों सात छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल हैं। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक के छात्र शामिल हैं।अपने उद्बोधन में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि आईआईटी भिलाई के इस परिसर में आयोजित होने वाला यह थर्ड और फोर्थ दीक्षांत समारोह प्रशंसनीय है। आईआईटी परिसर अत्याधुनिक शिक्षण और अनुसंधान सुविधाओं के साथ विकसित किया गया है तथा इसके डिजाइन और निर्माण में प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग किया गया है। मुझे यह भी बताया गया है कि इस परिसर में रिन्यूएबल एनर्जी का उपयोग किया जा रहा है और ये जीरो वेस्ट डिस्चार्ज कैम्पस पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वाला है, इन सभी प्रयासों के लिए मैं आईआईटी भिलाई की पूरी टीम को सराहना करती हूं। समारोह को राज्यपाल रमेन डेका ने भी संबोधित किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जनजातीय समाज के लोगों को आज साथ लेकर चलने की जरुरत है। स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में भिलाई आईआईटी और एम्स मिलकर काम कर रहे हैं। दोनों संस्थानों ने मिलकर आम लोगों की मदद के लिए एप तैयार किया है। जनजातीय समुदायों के विकास के लिए भिलाई आईआईटी काम कर रहा है। जनजातीय समुदाय के विकास को लेकर जो काम छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है उसे देखकर काफी खुशी हो रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि शिक्षा व्यवहारिक होने के साथ साथ समावेशी भी होना चाहिए। ये अच्छी बात है कि भिलाई इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। इंसान पूरी जिंदगी एक छात्र होता है, इसलिए उसे अपने जीवन में हमेशा सीखने की गुंजाइश रखनी चाहिए। आधुनिक भारत में भिलाई स्टील प्लांट का बड़ा योगदान रहा है। भिलाई से पढ़कर निकले बच्चे अब देश के भविष्य के लिए काम करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भिलाई आईआईटी ने अपनी पहचान ग्लोबल लेवल पर बनाई है। भिलाई आईआईटी नए रोजगार का सृजन भी कर रहा है. देश और दुनिया की प्रगति में भी काम कर रहा है। डिजिटलाइजेशन के क्षेत्र में भी भिलाई आईआईटी लगातार काम कर रहा है। ग्लोबल लेवर पर भारत की पहचान लगातार मजबूत हो रही है. भारत में डिजिटल क्रांति आ चुकी है। बदलती दुनिया और बढ़ती तकनीक के दम पर हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं। यहां से पढ़ाई पूरी कर निकले बच्चे अब देश और दुनिया में अपना रोशन करेंगे। भारत का नाम ऊंचा करेंगे।

Bear Rescue Balod : 59 दिन बाद पकड़ा गया घायल भालू, गुड़-नारियल के लालच में पिंजरे में फंसा
Sarguja Collector Order : 45 डिग्री गर्मी में कलेक्टर ने दोपहर 12 से 3 बजे तक इस काम पर लगाया प्रतिबंध
सुबह साढ़े 7 बजे भूकंप से कांपा छत्तीसगढ़, घरों से बाहर निकले लोग, रिक्टर स्केल पर 5.3 की तीव्रता, तेलंगाना था केंद्र, महाराष्ट्र में भी दिखा असर
Bhilai निधन-बिल्किश बेगम
Chhattisgarh Health Investment: 15 दिनों में मिले 3,141 करोड़ के प्रस्ताव, खुलेगा 15 बड़े संस्थान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meerut Murder Case
Meerut Murder Case Verdict : मेरठ हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी, फैसले के बाद दोनों ने खाना भी नहीं खाया

Meerut Murder Case Verdict: फैसला सुनाए जाने के…

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy
Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : ट्रंप ने किम जोंग को बताया दोस्त, ईरान और उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर अलग रुख की वजह समझाई

Trump Kim Jong Un Nuclear Policy : अमेरिका…

Asian Games 2026 Archery Gold
Asian Games 2026 Archery Gold : एशियन गेम्स में भारत का कमाल, तीरंदाजी में गोल्ड के साथ 2028 ओलंपिक का टिकट पक्का

Asian Games 2026 Archery Gold : भारतीय जोड़ी…

Teak Tree Cutting Case
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त

Teak Tree Cutting Case : सूचना पर गौरेला…

Arabian Sea Drug Bust
Arabian Sea Drug Bust : अरब सागर में ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 526 किलो नशीले पदार्थ के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक हिरासत में

Arabian Sea Drug Bust : संदिग्ध नाव की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?