CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Missing rice miller recovered : दुर्ग के राइस मिलर का शव शिवनाथ नदी से बरामद

Missing rice miller recovered : दुर्ग के राइस मिलर का शव शिवनाथ नदी से बरामद

By Newsdesk Admin
26/09/2025
Share

नंदिनी क्षेत्र में कार और चप्पलें मिली

सीजी भास्कर, 26 सितंबर। दुर्ग जिले के चर्चित राइस मिलर अनिल बंसल का शव बेमेतरा जिले में शिवनाथ नदी से बरामद किया गया है। आज सुबह एसडीआरएफ (SDRF) टीम ने शव को नदी से निकाल पुलिस को सौंपा। (missing rice miller recovered)

Contents
  • नंदिनी क्षेत्र में कार और चप्पलें मिली
  • नंदिनी थाना क्षेत्र से बरामद हुई कार और चप्पल (Body of missing rice miller recovered)

पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इस घटना ने व्यापारिक जगत के साथ ही पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया है।

आपको बता दें कि अनिल बंसल दुर्ग के कादंबरी नगर निवासी और ग्राम समोदा स्थित बजरंग एग्रोटेक (राइस मिल) के संचालक थे। बुधवार देर रात उनके परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने लगातार उनकी तलाश शुरू की।

नंदिनी थाना क्षेत्र से बरामद हुई कार और चप्पल (Body of missing rice miller recovered)

आज सुबह पुलिस को बंसल की कार नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा एनीकेट के पास लावारिस हालत में मिली। मौके पर जांच करने पर पुलिस को उनकी चप्पल भी दिखाई दी, जिससे आशंका गहरी हो गई।

इस मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस को अलग-अलग स्थानों से तीन वीडियो मिले, जिनमें नदी में एक शव बहता दिखाई दे रहा था। चूंकि नदी का बहाव तेज था, स्थानीय लोगों ने शव निकालने का जोखिम नहीं उठाया।

इसके बाद SDRF टीम ने मोर्चा संभाला और बेमेतरा जिले के देवकर थाना क्षेत्र के परोपड़ा गांव के पास से शव को बरामद किया। पानी में 24 घंटे से ज्यादा समय तक डूबे रहने से शव क्षतिग्रस्त हो गया है।

अब पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल, परिजनों और व्यापारिक जगत में शोक की लहर है।

बता दें कि 48 वर्षीय कारोबारी अनिल बंसल बुधवार सुबह से लापता थे। परिजनों के मुताबिक उन्होंने क्रीमिश वाइट टी-शर्ट और ब्लू पैंट पहन रखा था।‌उनकी सफेद वैगनआर कार नंदनी थाना क्षेत्र के डूमा पथरिया के पास नदी किनारे मिली।

बंसल के परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। वे दो भाइयों में से एक हैं। बुधवार सुबह पौने दस बजे रायपुर के लिए बोल कर घर से निकले और दोपहर लगभग 12:40 बजे दोस्त से लास्ट बातचीत की। (Body of missing rice miller recovered)

इसके बाद कोई भी जानकारी नहीं मिलने पर परिजन थाना पहुंचे थे। लापता होने की खबर मिलते ही दुर्ग पुलिस (durg police) लगातार पतासाजी करती रही।

तीज के दिन विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
Entry of heavy vehicles stopped : उर्स पाक मेले के दौरान बदलेगा ट्रैफिक रूट, रात में भारी वाहनों की एंट्री बंद
भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू
Religious Conversion Dispute: बिलासपुर में धर्मांतरण को लेकर बवाल, डायल-112 पायलट पर हमला करवाने और तोड़फोड़ कराने का आरोप
Boss का फर्जी वाट्सअप बना एकाउंटेंट से ट्रांसफर करवाएं रूपये, Director की आवाज बना CFO को आया फोन और पलक झपकते ही लाखों उड़ाए, 10 दिन के भीतर 7 करोड़ से अधिक की सायबर ठगी, पुलिस ने कहा – सावधान और सतर्क हो जाएं कार्पोरेट घराने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

जनता की मांग को प्राथमिकता : Road Project Vaishali Nagar
Road Project Vaishali Nagar : वैशाली नगर को बड़ी सौगात: विधायक रिकेश सेन की पहल से 7.06 करोड़ की सड़क स्वीकृत, मेडिकल कॉलेज तक पहुंच होगी आसान

सीजी भास्कर, 18 जून। विधायक रिकेश सेन की…

Chhattisgarh Weather : मानसून की रफ्तार आखिर क्यों थम गई, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के लोग कर रहे बारिश का इंतजार

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के कई हिस्सों…

IND vs AFG : 400 रन बनाने के बाद भी क्यों बनी अनोखी कहानी, गिल और किशन ने रचा ऐसा रिकॉर्ड जो पहले कभी नहीं हुआ

सीजी भास्कर, 18 जून। लखनऊ के इकाना स्टेडियम…

Air Force Officer : शहीद बेटे की विदाई के बाद परिवार में क्यों बढ़ा विवाद, सहायता राशि को लेकर उठे कई सवाल

सीजी भास्कर, 18 जून। देश के लिए जान…

Ram Mandir : राम मंदिर में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ी हलचल, एक फैसले ने बढ़ाई चर्चाएं

सीजी भास्कर, 18 जून। अयोध्या में इन दिनों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?