CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिट्टू और गायकवाड द्वारा राहुल के खिलाफ विवादित बयान से कांग्रेसियों में भारी नाराजगी, दुर्ग में फूंका गया पुतला, “किसी भी हालत में क्षम्य नहीं-अरूण वोरा”

बिट्टू और गायकवाड द्वारा राहुल के खिलाफ विवादित बयान से कांग्रेसियों में भारी नाराजगी, दुर्ग में फूंका गया पुतला, “किसी भी हालत में क्षम्य नहीं-अरूण वोरा”

By Newsdesk Admin
18/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 18 सितंबर। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान पर कांग्रेसियों में भारी नाराजगी है। आज दुर्ग के पटेल चौक पर कांग्रेसी नेताओं ने रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने दोनों नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।आपको बता दें कि राहुल गांधी पर सत्ता पक्ष के नेताओं के विवादित बयान के खिलाफ राजनीति इन दिनों जमकर गरमाई हुई है। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के राहुल गांधी पर दिए बयान के बाद मुद्दा और भी गरमा गया है।‌ नाराज कांग्रेस नेताओं ने दुर्ग में रवनीत सिंह बिट्टू और शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मसले पर कांग्रेस के लोगों ने शहर के पटेल चौक में प्रदर्शन किया।

पूर्व विधायक अरूण वोरा ने कहा कि कुछ दिन पहले पंजाब के भाजपा नेता और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा था। दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार में भाजपा के सहयोगी दल के नेता शिवसेना (शिंदे गुट) विधायक संजय गायकवाड़ ने राहुल गांधी की जीभ काटने पर 11 लाख के इनाम की घोषणा की है। मोदीजी कमजोर हो रहे हैं, जिसकी वजह से उनके सहयोगी और पार्टी के ही लोग विवादित बयान दे रहे हैं। एक विधायक राहुल गांधी की जीभ काटने की बात कह रहा है, कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी क़ानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी आम जनता की सेवा के लिए देशभर में कार्य कर रहे हैं। उनके लिए इस प्रकार के अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल करना कत्तई अनुचित है। 

गौरतलब हो कि राहुल गांधी को लेकर दिए बयान को लेकर आज बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने शहर के पटेल चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और भाजपा के सहयोगी दल शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता और विधायक संजय गायकवाड का पुतला दहन किया गया।

श्री वोरा ने कहा कि ऐसी बयानबाजी से आज पूरे भारत के लोग दु:खी हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टूजी नेऔर शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाडजी ने जो अभद्र टिप्पणी देश के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी के खिलाफ की है, वह किसी भी कीमत में क्षम्य नहीं है। हिंदुस्तान के इतिहास में आज तक किसी ने इस तरह की भाषा का उपयोग नहीं किया जिस तरह की भाषा का उपयोग हमारे इस सांसद और विधायक ने किया है, उससे हमारा देश शर्मसार हुआ है। राहुल गांधीजी, जिनका इतिहास सभी जानते हैं उनके परिवार का इतिहास आज देश की आजादी से लेकर देश को बनाने में तक रहा है। उस व्यक्ति के जो आज के सर्वमान्य नेता के रूप में पांच बार सांसद रह चुके हैं और पूरे देश को संभाल रहे हैं, भारत जोड़ो यात्रा से उन्होंने भारत को जोड़ने का प्रयास किया उस व्यक्ति के खिलाफ ऐसा बोलना क्षमा योग्य नहीं है। राहुल जी ने ऐसा कुछ नहीं कहा था जिसके बारे में ये दोनों नेताओं ने इतनी खतरनाक ढंग से टिप्पणी की है, जिसके विरोध में आज हमने उनका पुतला दहन किया और एफआईआर भी उनके खिलाफ लिखवाया है।

Rojgar Mela Durg : 382 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं से इंजीनियरिंग तक के युवाओं को मौका; 11 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला
कवर्धा में कारोबारी ने परिवार संग जहर पिया, सुसाइड नोट में 5 करोड़ ठगी का आरोप
Tribute Ceremony : मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि
NCERT Textbook Controversy : किताबों में इमरजेंसी के उल्लेख पर कांग्रेस का विरोध
भाजपा जिलाध्यक्ष देवांगन ने भिलाई जिला के भिलाई-3, जामुल और चरोदा मंडल कार्यकारिणी करी घोषित, देखिए सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

Mobile Phone Seized
Mobile Phone Seized : दुर्ग सेंट्रल जेल में सुबह-सुबह छापा, दो मोबाइल समेत प्रतिबंधित सामान बरामद

केंद्रीय जेल दुर्ग में शुक्रवार सुबह जिला और…

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?