CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

By Newsdesk Admin
08/08/2026
Share
Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026

सीजी भास्कर, 08 अगस्त। रायगढ़ जिले में अपराधों पर नियंत्रण और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर 8 अगस्त 2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जुलाई माह में हुई पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की गई और गंभीर मामलों, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध प्रवासियों की जांच, जुआ-सट्टा तथा नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। (Raigarh Crime Meeting 2026)

Contents
  • प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा : Raigarh Crime Meeting 2026
  • मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई
  • आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने पर जोर : Raigarh Crime Meeting 2026
  • शीघ्र निराकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

यह भी पढ़ें : Raipur Range Meeting : अपराध नियंत्रण के लिए नई रणनीति, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण पर जोर

प्रकरणों की एक-एक कर समीक्षा : Raigarh Crime Meeting 2026

बैठक में जिले में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के तहत जुलाई 2026 में हुई कार्रवाई के आंकड़ों की समीक्षा की गई। अवैध प्रवासियों की पहचान और जांच को गंभीरता से करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को होटल संचालकों और मकान मालिकों को अपने यहां ठहरने वाले लोगों और किरायेदारों की जानकारी रखने के लिए जागरूक करने को कहा गया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके।

सभी थाना और चौकी प्रभारियों को अभियान चलाकर होटल एवं मकान मालिकों से किरायेदारों और वहां ठहरने वाले लोगों की जानकारी ‘समाधान ऐप’ में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। अपराध नियंत्रण के लिए मजबूत सूचना तंत्र विकसित करने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें : Dhamtari SP Bhavna Pandey : एसपी भावना पांडेय ने मीडिया से मांगे सुझाव, नशा-सट्टा और चाकूबाजी पर सख्ती के निर्देश

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 :  ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई

महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं जुआ-सट्टा और नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। किसी भी थाना क्षेत्र में जुआ-सट्टा संगठित तरीके से संचालित न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बरतने को कहा गया। अवैध शराब के मामलों में स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग लेकर सूचना तंत्र मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

क्राइम मीटिंग में वर्ष 2025 और 2026 के शुरुआती सात महीनों में दर्ज अपराधों और उनके निराकरण की तुलनात्मक समीक्षा की गई। जिन थाना क्षेत्रों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और लघु अधिनियमों के तहत कार्रवाई अपेक्षाकृत कम मिली, वहां कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए गए। लंबित गंभीर अपराधों की एक-एक कर समीक्षा की गई और मामलों के लंबित रहने के कारणों की जानकारी ली गई। लंबित अपराध, मर्ग और शिकायतों का समयसीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें : Raipur Police Commissionerate review meeting : बैठक में अपराध नियंत्रण पर फोकस, विशेष टीम बनाने के निर्देश

आदतन अपराधियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई बढ़ाने पर जोर : Raigarh Crime Meeting 2026

आदतन और संदिग्ध अपराधियों के खिलाफ भी प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। संबंधित कानूनी प्रावधानों का इस्तेमाल कर अपराध की पुनरावृत्ति रोकने पर जोर दिया गया। अपराध दर्ज होने के बाद निर्धारित समय में विवेचना पूरी करने और सामान्य मामलों का 60 दिनों के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही CCTNS में जरूरी जानकारी समय पर दर्ज करने को कहा गया।

नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल पुलिसिंग को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। विवेचकों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में शामिल होकर नई कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी लेने तथा CCTNS, शिकायत पोर्टल और साइबर पोर्टल पर आवश्यक प्रविष्टियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए। न्यायालयीन मामलों में ऑनलाइन पेशी और ई-समंस की तामिली निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह भी पढ़ें : Rajnandgaon IG Ajay Yadav : अवैध शराब-सट्टा और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के दिए संकेत

शीघ्र निराकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश

जिन थाना क्षेत्रों में अधिक मामले लंबित पाए गए, वहां संबंधित अधिकारियों को कर्मचारियों के साथ बैठक कर मामलों के शीघ्र निराकरण की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। स्पष्ट किया गया कि लंबित अपराधों की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और प्रत्येक विवेचक को अपने मामलों की प्रगति की नियमित समीक्षा करनी होगी।

क्राइम मीटिंग के बाद जिले में पदस्थ प्रशिक्षु उप निरीक्षकों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्हें अनुभवी अधिकारियों से अपराध विवेचना की बारीकियां सीखने और नए कानूनों के साथ डिजिटल पुलिसिंग की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से समझने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिले के पुलिस अधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों के जल्द निराकरण और अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर रहा।

यह भी पढ़ें : Law and Order in Chhattisgarh : अपराधियों में हो कानून का भय और जनता में हो सुरक्षा का अहसास : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

तेईस दिन के अंदर छत्तीसगढ़ में मिले 131 कोरोना मरीज, कल 14 नये इंफेक्टेड में 3 दुर्ग जिला से
श्री गुरु गोविंद सिंह साहिबजी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन में दिखा अभूतपूर्व उत्साह, विधायक रिकेश टीम ने बीएसएनएल चौक पर खालसायी शान के साथ पहुंची संगत का किया अभिनंदन
Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana : मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने रचा इतिहास, सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड दर्ज
भाजपा अध्यक्ष बोले – “हर अपराध के पीछे कांग्रेस का हाथ” राष्ट्रीय स्तर पर तय कांग्रेस की साजिश के तहत छत्तीसगढ़ में अशांति का पैदा कर रहे माहौल
Padma Vibhushan Dr. Teejan Bai Tribute : गृहग्राम के स्कूल का नाम होगा उनके नाम पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?