CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Song : मजदूर पिता की कलम, बेटी की आवाज बनी पहचान, SP ने थपथपाई पीठ

Police Song : मजदूर पिता की कलम, बेटी की आवाज बनी पहचान, SP ने थपथपाई पीठ

By Newsdesk Admin
12/06/2026
Share
Police Song
Police Song

सीजी भास्कर, 12 जून :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक मजदूर पिता और उनकी बेटी की अनोखी पहल चर्चा का विषय बन गई है। जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति पुलिस की भूमिका को समर्पित एक गीत को बेटी ने पुलिस अधीक्षक (Police Song ) के सामने प्रस्तुत किया। प्रस्तुति से प्रभावित होकर एसपी ने पिता-पुत्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो भी लोगों के बीच तेजी से चर्चा में है।

Contents
  • Police Song : बेटी की आवाज में गूंजा जनसेवा का संदेश
  • अपराध के खिलाफ कार्रवाई से प्रेरित होकर लिखा गीत
  • SP ने किया सम्मानित

Police Song : बेटी की आवाज में गूंजा जनसेवा का संदेश

जानकारी के अनुसार ग्राम नवागांव कंडेल निवासी रविशंकर पटेल ने पुलिस की जनसेवा और समाज के प्रति समर्पण को केंद्र में रखकर एक विशेष गीत की रचना की थी। उनकी बेटी कुमारी हर्षलता पटेल ने धमतरी एसपी कार्यालय पहुंचकर इस गीत को मधुर और प्रभावशाली स्वर में प्रस्तुत किया।

गीत में पुलिस की सेवा भावना, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका, आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति समर्पण और समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि का भावपूर्ण वर्णन किया गया। प्रस्तुति के दौरान मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों ने भी हर्षलता की सराहना की।

अपराध के खिलाफ कार्रवाई से प्रेरित होकर लिखा गीत

रविशंकर पटेल ने बताया कि धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा तस्करी, जुआ-सट्टा और चाकूबाजी जैसे अपराधों के खिलाफ लगातार की जा रही कार्रवाई से प्रभावित होकर उन्होंने यह गीत लिखा। उनका उद्देश्य पुलिस और आम जनता के बीच सकारात्मक संदेश पहुंचाना और जनजागरूकता बढ़ाना था। उन्होंने पुलिस के जनहित कार्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर कई गीतों की रचना भी की है। इन्हीं रचनाओं को लेकर वे अपनी बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे।

SP ने किया सम्मानित

गीत सुनने के बाद पुलिस अधीक्षक ने रविशंकर पटेल और उनकी बेटी हर्षलता पटेल के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने दोनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और हर्षलता के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। एसपी ने कहा कि समाज में सकारात्मक सोच और जनजागरूकता फैलाने वाले ऐसे प्रयास प्रेरणादायक होते हैं तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करते हैं।

Raipur Car Fire : राजधानी में चलती कार बनी आग का गोला, कालीबाड़ी इलाके में मची अफरा-तफरी
महापौर सीट आरक्षण – भिलाई दुर्ग में OBC, 5 सीटें महिला महापौर, रायगढ़ अनारक्षित, रिसाली SC, अंबिकापुर ST के लिए आरक्षित
Bus Delivery : चलती बस में गूंजी नवजात की किलकारी, कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
Illegal Opium Farming: दुर्ग में मक्के की फसल के बीच छिपाकर उगाई जा रही थी अफीम, पुलिस की छापेमारी में खुला बड़ा राज
Dolphin School Scam : जेल से निकले राजेश शर्मा ने दी पत्नी को गमगीन विदाई, कभी राजधानी के नामचीन चेहरों में था नाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?