सीजी भास्कर, 08 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमने के बाद अब मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम में बदलाव के चलते सुबह और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। (Chhattisgarh Weather Forecast)
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान कोहकामेटा में सबसे अधिक 4 सेंटीमीटर बारिश हुई। प्रदेश में अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट, 24 घंटे बाद बढ़ेगी ठंड

अंबिकापुर में सबसे कम तापमान दर्ज : Chhattisgarh Weather Forecast
रायपुर और माना में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश के अन्य इलाकों में भी सुबह और रात के तापमान में गिरावट का असर महसूस किया जा रहा है।
रायपुर में आज साफ रहेगा मौसम
राजधानी रायपुर में 7 नवंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। शुक्रवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज (Chhattisgarh Weather Forecast) किया गया था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा।
ख़बरें और भी हैं :Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन बारिश का दौर, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट


