सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर इसकी चपेट में आकर जल गए। फैक्ट्री से उठता काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। (Bhilai Chemical Factory Fire)
यह भी पढ़ें : Bhilai Chemical Leak: पाइपलाइन फटने से फैला जहरीला धुआं, सुरक्षा लापरवाही पर उठे बड़े सवाल
वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग भड़कने की आशंका : Bhilai Chemical Factory Fire
मामला भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री का है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।
यह भी पढ़ें : Korba Carbon Factory Fire : बायलर में धमाके के बाद कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग, भाग कर मजदूरों ने बचाई जान

फैक्ट्री में आग से भारी नुकसान की आशंका
फैक्ट्री में केमिकल से भरे ड्रम और टैंकर मौजूद होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना भी सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कुछ मजदूरों के घायल होने की सूचना, पुष्टि बाकी : Bhilai Chemical Factory Fire
फिलहाल आग लगने की घटना से फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे में हुए नुकसान और घायलों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें : Shyam Chemicals : भिलाई श्याम केमिकल्स में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
ख़बरें और भी हैं : Bhilai Steel Plant Worker Death : भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, पुशर कार की चपेट में आने से ठेका मजदूर की मौत



