सीजी भास्कर, 22 नवंबर| कवर्धा जिले में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों (Kawardha Elephant Attack) में दहशत है। पिछले एक सप्ताह में हाथियों के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। वहीं, रविवार को हाथी को देखकर भागने के दौरान किसान महेश अगरिया घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो अलग-अलग दलों में घूम रहे हाथी Kawardha Elephant Attack
जिले में हाथियों के दो दल सक्रिय हैं। इनमें एक अकेला दंतैल हाथी लोगों पर हमला कर रहा है, जबकि चार हाथियों का दूसरा दल खेतों में फसल रौंदने और मकानों को नुकसान पहुंचा रहा है। रविवार रात केसमरदा गांव में हाथियों ने बैगा परिवारों के घरों में भी तोड़फोड़ की।
20 गांवों में वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने 20 गांवों में अलर्ट जारी (Kawardha Elephant Attack) किया है। गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैं।
जंगल की ओर नहीं जाने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से अनावश्यक रूप से जंगल की ओर नहीं जाने की अपील (Kawardha Elephant Attack) की है। हाथी दिखाई देने पर उसके पास जाने, उसे छेड़ने या भगाने की कोशिश न करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि समय रहते सुरक्षा के इंतजाम किए जा सकें।
खबरें और भी हैं : Crop Insurance Claim : दुर्ग में गलत बीमा पॉलिसी नंबर से अटका किसानों का क्लेम, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी


