CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » “ये Fogg नहीं ” आखिर चल क्या रहा है भिलाई की चौहान ग्रीन वैली में…❓25 को खिड़की टटोलने का प्रयास, 7 को CCTV को flying kiss, 16 को ड्रिल मशीन ले पहुंची टोली…❗

“ये Fogg नहीं ” आखिर चल क्या रहा है भिलाई की चौहान ग्रीन वैली में…❓25 को खिड़की टटोलने का प्रयास, 7 को CCTV को flying kiss, 16 को ड्रिल मशीन ले पहुंची टोली…❗

By Newsdesk Admin
17/12/2024
Share

⭕ दिल्ली से दुर्ग एसपी को सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता की पहुंची तीसरी शिकायत

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला को अमृता कामेश्वर श्रीवास्तव अधिवक्ता सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली ने तीसरी बार कंप्लेन किया है। उनकी तीसरी शिकायत एक बार फिर जुनवानी चौहान ग्रीन वैली के सिक्स फ्लोर पर स्थित उनके फ्लैट के सामने हुई असहज एक्टीविटी को लेकर है। इस बार सीधे 5 लड़के ड्रिल मशीन के साथ उनके फ्लैट के सामने आते हैं और रूक कर फ्लैट की तरफ दो लड़के सीधे इशारा करते हैं।

दरअसल यह वही फ्लैट हैं जहां 25 नवंबर की दोपहर 12.53 बजे पहली बार एक अज्ञात युवक आकर वहां रूकता है और खिड़की टटोलने की कोशिश करता है। उसकी सारी एक्टीविटी श्रीवास्तव के बंद फ्लैट के सीसीटीवी में कैद होती है। फिर 7 दिसंबर की रात लगभग पौने 2 बजे (लेट नाईट) दूसरी बार 5 लड़के आते हैं और फ्लैट की सीसीटीवी कैमरा की तरफ़ देख कर एक युवक फ्लाइंग किस करता दिखता है। फिर कल 16 दिसंबर को शाम 4:13 बजे तीसरी बार 5 लड़कों का आना, वो भी ड्रिल मशीन के साथ। दोबारा 40 मिनट के बाद सीधे घर के दरवाज़े पर आकर उंगली दिखा कर कुछ बात करना और थोड़ी देर बाद वही लड़का जिसके हाथ में ड्रिल मशीन थी वो लिफ्ट चेक करने आता है।

https://www.facebook.com/share/v/194DHasbj1/?mibextid=oFDknk

इन सब घटनाक्रम को लगातार अपने बंद फ्लैट में लगे सीसीटीवी का मोबाइल एक्सेस दिल्ली में बैठ देखने वाले श्रीवास्तव दम्पत्ति हैरान परेशान हैं। उनका एसपी को की गई लगातार शिकायत में सीधा आरोप है कि भिलाई जुनवानी स्थित चौहान ग्रीन वैली का माहौल डरावना हो गया है। देर रात अनजान युवकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बिल्डिंग के पेंट हाऊस और छतों पर बाहर से लड़के आ कर नशाखोरी करते हैं। देर रात 2-3 बजे दूसरे लोगों का लगातार आना जाना यहां के निवासियों में भय पैदा कर रहा है।

सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता श्रीवास्तव दम्पत्ति इन दिनों न्यायालयीन काम से दिल्ली में हैं। उनका चौहान ग्रीन वैली भिलाई में छठवें फ्लोर पर फ्लैट हैं जिसे उन्होंने सुरक्षार्थ सीसीटीवी से लेस किया हुआ है। उनका कहना है कि विगत कुछ महीने में कैमरे के भीतर कैद एक्टिविटीज बिल्कुल भी सामान्य नहीं है। कमोबेश यही हाल चौहान ग्रीन वैली भिलाई की सभी बिल्डिंग का है। उन्होंने कहा है कि ऐसी बेरोकटोक एक्टिविटीज ही बड़े अपराध व घटना दुर्घटना कारित करती हैं, इस पर रोक न लगने से स्थानीय रहवासियों में असुरक्षा की भावना और भय बना रहता है।

उनका साफ कहना है कि ये सभी क्रियाकलाप देख कर भिलाई इस क्षेत्र में लौटने पर डर बना रहता है। आप रात को सोएं या देर से कभी घर आएं तो पता नहीं कोई घात लगाये बैठा हो और आते ही आप पर जान लेवा हमला कर दे। या आप सोए हैं और ड्रिल मशीन से खिड़की काट कर अंदर आ जाएं। आखिर 4 से 6 लोग हैं, आप कर भी क्या सकते हैं?

श्रीवास्तव दम्पत्ति ने कहा है कि पुलिस को बहुत तेज़ी से काम करना पड़ेगा। ऐसे तो भिलाई के घर में रहना, मतलब जान का खतरा बने रहना है। उन्होंने एसपी दुर्ग को लिखे पत्र में लिखा है कि भिलाई शहर में ये सब देखने के बाद, एक बार की घटना हो तो समझ आता है, ये तो आए दिन की घटना हो गई है। समझ नहीं आ रहा क्या किया जाए?

रीवा अस्पताल में प्रसव के बाद गई महिलाओं की याददाश्त, पांच की तबीयत बिगड़ी..
Major Fire at BSP : भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में भीषण आग: 25MW टरबाइन एरिया में हादसा, 5 कर्मचारी झुलसे
Major reshuffle in the school education department : 350 से अधिक तबादले, मैनुअल आदेश जारी
Durg Bhilai Liquor Smuggling : 310 पौवा शराब, नकदी और बाइक जब्त, दुर्ग पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन
Kashmir Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी पर संजय सिंह का बड़ा बयान, ‘दो धर्मों के बीच नफरत फैलाने…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

Raipur Axis Bank Fraud
Raipur Axis Bank Fraud : ग्राहक की FD तुड़वाकर 14.97 लाख ट्रांसफर, बैंक के डिप्टी मैनेजर पर गड़बड़ी का केस

Raipur Axis Bank Fraud : कथित फर्जीवाड़े में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?