सीजी भास्कर, 22 नवंबर| दुर्ग जिले की ढौर सोसाइटी के किसानों का फसल बीमा क्लेम गलत पॉलिसी नंबर के कारण अटक (Crop Insurance Claim) गया है। किसानों का आरोप है कि समिति से मिले बीमा नंबर की मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर जांच कराने पर वह गलत निकला। बारिश से धान की फसल खराब होने के बाद अब किसान बीमा राशि के लिए परेशान हैं।

टोल फ्री नंबर पर जांच में गलत निकला पॉलिसी नंबर Crop Insurance Claim
किसानों के मुताबिक, फसल खराब होने के बाद वे क्लेम की स्थिति जानने समिति पहुंचे थे। वहां से मिले पॉलिसी नंबर की जब मुख्यमंत्री टोल फ्री नंबर पर जांच कराई गई, तो उसे गलत बताया गया। इसके बाद किसानों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश ठाकुर से शिकायत की।
यह भी पढ़ें : Raigarh Crime News : रायगढ़ में क्रिकेट खेल रहे युवकों पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला, तीन घायल
राकेश ठाकुर ने सरकार से की सुधार और मुआवजे की मांग
राकेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि अर्णव और मुरासु तूफान के बाद अब अकवान चक्रवात की बारिश से भी किसानों की फसल (Crop Insurance Claim) को नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रभावित फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने और किसानों के गलत बीमा पॉलिसी नंबर तत्काल सुधारने की मांग की है।
समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस करेगी आंदोलन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया और क्लेम की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी।
खबरें और भी हैं : Rahul Gandhi Supreme Court March : राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर आज सुनवाई, CJI की टिप्पणी के बाद मामले पर नजर


