बारिश के कारण किसानों की परेशानी बढ़ गई है। कई किसानों ने धान की कटाई कर फसल खेतों में रखी हुई है, जबकि कुछ किसान मिंजाई के काम में जुटे हैं। लगातार बारिश से खेतों में रखी फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बना हुआ है। किसान तिरपाल और टीन शेड की मदद से अपनी उपज को सुरक्षित रखने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें :
अब तक 2.11 लाख क्विंटल धान की खरीदी : Balod Paddy Procurement Halted
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अनुसार, जिले के 161 खरीदी केंद्रों में अब तक 2 लाख 11 हजार 796.80 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। फिलहाल केंद्रों में धान की आवक कम है। आने वाले दिनों में कटाई और मिंजाई का काम पूरा होने के बाद खरीदी केंद्रों में धान की आवक बढ़ने की संभावना है।
यह भी पढ़ें :

किसानों ने की मुआवजे और खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग
ग्राम सिवनी के किसान दानेश्वर सिन्हा ने बताया कि बारिश के कारण किसानों की कई एकड़ फसल प्रभावित हुई है। खेतों में पड़ी कटी फसल भीगने से खराब हो रही है। उन्होंने सरकार से नुकसान का आकलन कराकर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
वहीं, अर्जुन्दा के किसान कार्तिक सोनी ने बताया कि बारिश के कारण धान की फसल में नमी आ गई है। उन्होंने खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग की, ताकि किसानों को अपनी उपज सुखाने और बेचने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
यह भी पढ़ें :
खरीदी केंद्रों में धान सुरक्षित रखने के निर्देश : Balod Paddy Procurement Halted
जिला खाद्य अधिकारी सुधीर गुरु ने सभी खरीदी केंद्र प्रभारियों को धान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रों में पहले से खरीदे गए धान को तिरपाल और कैप कवर से पूरी तरह ढंककर रखने को कहा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान की सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कृषि विभाग के उप संचालक आशीष चंद्राकर ने किसानों से अपील की है कि कटाई और मिंजाई के बाद धान को सुरक्षित स्थान पर रखें। खेतों में रखी फसल को पानी में डूबने से बचाएं और मौसम साफ होने पर जल्द मिंजाई कर उपज को सुरक्षित जगह पहुंचाएं।
ख़बरें और भी हैं :


