यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के 6 पदाधिकारी और सदस्यों को लूटपाट कर उगाही करने पर 7-7 साल का सश्रम कारावास
बीड़ी मांगने पर शुरू हुआ विवाद : Balod Beedi Dispute Robbery
पुलिस के अनुसार, घटना 17 नवंबर की रात करीब 9:30 बजे टेबलर सेड स्थित राजहरा नाला के पास हुई। वार्ड क्रमांक 21 निवासी दिनेश कौशिक (22) अपने दोस्त सुल्तान के साथ वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान आकाश मंडावी उर्फ गोदू (25) ने उससे बीड़ी मांगी। दिनेश ने बीड़ी नहीं होने की बात कही, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद आकाश ने अपने तीन अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।
यह भी पढ़ें :पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, विरोध करने पर पीटा, लूटपाट भी की, बिहार में हो गया बड़ा Kaन्ड

चारों आरोपियों ने मिलकर की मारपीट
पुलिस के मुताबिक, चारों युवकों ने दिनेश के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट की। इसके बाद उसके पास रखे 10 हजार रुपए लूटकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर राजहरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) और 309(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें :बारातियों ने किन्नर से की छेड़छाड़, विरोध करने पीटा और की लूटपाट, आरोपियों की तलाश शुरू
वार्ड नंबर 4 से पकड़े गए चारों आरोपी : Balod Beedi Dispute Robbery
एसडीओपी विनय कुमार साहू ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी। संदेहियों से पूछताछ के बाद वार्ड क्रमांक 4 निवासी युसुफ पठान (30), गंगाराम निषाद उर्फ राम (22), आकाश मंडावी उर्फ गोदू (25) और अभिषेक मंडावी उर्फ खारी (22) को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 950 रुपए बरामद किए हैं। पूछताछ में पता चला कि बाकी रकम उन्होंने खाने-पीने में खर्च कर दी थी। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बालोद भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें :Vishnu Deo Sai : सुहेला को 400 करोड़ की सौगात देंगे सीएम साय, शासकीय महाविद्यालय का भी करेंगे शुभारंभ
ख़बरें और भी हैं :CG E-Challan Payment : अब घर बैठे चेक करें गाड़ी का चालान, मोबाइल से ही कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान, फर्जी लिंक से रहें सावधान


