सीजी भास्कर, रायपुर, 20 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल (Chhattisgarh Congress Organizational Reshuffle) किया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश के प्रभारी सचिवों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को नई जिम्मेदारी सौंपी है। अब दोनों नेता छत्तीसगढ़ में पार्टी संगठन का काम संभालेंगे। इससे पहले यह जिम्मेदारी विजय जांगिड और एसए संपत कुमार के पास थी।

यह भी पढ़ें : Gariaband Forest Encroachment : गरियाबंद के जंगल में कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमला, TI समेत 4 घायल; तीन हिरासत में
दो नए प्रभारी सचिव
कांग्रेस की ओर से जारी नई सूची के मुताबिक, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रभारी सचिव बनाया गया है। वहीं, पहले यह जिम्मेदारी संभाल रहे विजय जांगिड और एसए संपत कुमार को प्रदेश के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें : CG E-Challan Payment : अब घर बैठे चेक करें गाड़ी का चालान, मोबाइल से ही कर सकेंगे ऑनलाइन भुगतान, फर्जी लिंक से रहें सावधान
जरिता को पूर्वोत्तर का जिम्मा
जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटाकर पूर्वोत्तर राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए अलग-अलग राज्यों के लिए नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।
यह भी पढ़ें : Mungeli Crime News : मुंगेली में पुलिस टीम पर हमला और लूटपाट करने वाले 8 गिरफ्तार, नाबालिग भी शामिल
कोको पाढ़ी को ओडिशा
इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के नेताओं को भी दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी मिली है। कोको पाढ़ी को ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी सचिव बनाया गया है, जबकि नरेश ठाकुर को गुजरात की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : Bastar Greenfield Airport : बस्तर में बनेगा नया एयरपोर्ट, 979 एकड़ जमीन की तलाश शुरू
देवेंद्र यादव सचिव पद से मुक्त
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को एआईसीसी सचिव की मौजूदा जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उनके साथ विजय जांगिड और एसए संपत कुमार समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को भी उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें : Bhilai Crime News : पान ठेले पर विवाद के बाद सरेआम मारपीट से आहत अधेड़ ने दी थी जान, चार महिलाओं समेत 5 पड़ोसी गिरफ्तार
तत्काल प्रभाव से लागू
कांग्रेस की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। अब छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक कामकाज की जिम्मेदारी जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह संभालेंगे।
यह भी पढ़ें : Durg Chitta Smuggling Case : दुर्ग-भिलाई और रायपुर में चिट्टा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त



