सीजी भास्कर, 20 नवम्बर । दुर्ग में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिट्टा बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य सप्लायर विकास पाल और उसका साथी मृत्युंजय दुबे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों दुर्ग-भिलाई और रायपुर के अलग-अलग इलाकों में घूम-घूमकर चिट्टा बेचते थे। (Durg Chitta Smuggling Case)
यह भी पढ़ें :Drug Tablets : भिलाई में कॉलेज के पास नशे का कारोबार, 600 टेबलेट जब्त

जब्त सामान की कुल कीमत 4.22 लाख रुपए से ज्यादा
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 10.30 ग्राम चिट्टा, दो मोबाइल, दो दोपहिया वाहन और 11 हजार 200 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख 22 हजार 200 रुपए बताई गई है।
यह भी पढ़ें :Kanker Ravi Prakash Suspension : निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिला कर्मचारी, निलंबित
दोनों आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश : Durg Chitta Smuggling Case
दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Minor Driving : 18 साल से कम उम्र के छात्रों ने बाइक निकाली तो होगी कार्रवाई, स्कूलों में चलेगा विशेष जांच अभियान


