सीजी भास्कर, 20 नवम्बर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरेलू विवाद के बाद पति द्वारा पत्नी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कापू थाना क्षेत्र की है, जहां शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान आरोपी ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी सोमारी बाई की जान ले ली। पुलिस ने मामले में आरोपी पति सत्यनारायण को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। (Raigarh Wife Murder Case)
यह भी पढ़ें : Mohla Manpur Murder Case : शराब पीकर पत्नी से कर रहा था विवाद, गुस्से में कुल्हाड़ी से काट डाला पति
घर लौटने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद : Raigarh Wife Murder Case
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमारी बाई की शादी करीब चार साल पहले ग्राम टेढ़ासेमरा निवासी 26 वर्षीय सत्यनारायण से हुई थी। 15 नवंबर को दोनों घरेलू और निजी सामान खरीदने के लिए कोनपारा विजयपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय कोनपारा बस्ती के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
यह भी पढ़ें :घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप: पत्नी ने धारदार हथियार से पति के प्राइवेट पार्ट काट डाला

विवाद बढ़ने पर आरोपी पति ने पत्नी के साथ की मारपीट
बताया गया कि रास्ते में दोनों ने शराब पी थी। रात होने पर घर लौटने की बात को लेकर विवाद और बढ़ गया। पुलिस के अनुसार, पत्नी के घर चलने के लिए तैयार नहीं होने पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट की। इसके बाद महिला की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें :Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप
हत्या में इस्तेमाल बांस का डंडा पुलिस ने किया जब्त : Raigarh Wife Murder Case
घटना की जानकारी मिलने पर मृतका की मां ने मंगलवार को कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और संदेह के आधार पर पति सत्यनारायण को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया बांस का डंडा भी जब्त किया है।
यह भी पढ़ें :Balod Suicide Case : घरेलू विवाद के बाद युवक ने दी जान, बेर के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव
आरोपी पति को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
इस मामले (Raigarh Wife Murder Case) में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि घरेलू विवाद और छोटी-छोटी बातों पर गुस्से में आकर हिंसा करना किसी भी परिस्थिति में उचित नहीं है। ऐसे विवाद गंभीर अपराधों में बदल सकते हैं, जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
यह भी पढ़ें :Mohla Manpur Murder Case : अफेयर के शक और घरेलू विवाद में जीजा की हत्या, साले समेत 4 गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Wife Murder Korba : कोरबा में घरेलू विवाद बना खौफनाक, पति ने पत्नी की हत्या की, मां-बहन पर भी किया जानलेवा हमला


