सीजी भास्कर, 26 अगस्त। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में करीब छह महीने पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, पत्नी से मारपीट और अफेयर के शक को लेकर आरोपी ने अपने जीजा की हत्या की साजिश रची थी। शराब पिलाने के बहाने उसे खेत में ले जाकर गमछे से गला घोंट दिया गया। इसके बाद शव को नाले के किनारे रेत में दफना दिया गया। मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। (Mohla Manpur Murder Case)
यह भी पढ़ें : Dantewada Murder Case : अफेयर के शक में दूसरी पत्नी की हत्या, पूर्व सरपंच गिरफ्तार
नाले के पास मिला था अज्ञात शव : Mohla Manpur Murder Case
घटना 5 मार्च 2026 की है। भैंसाराटोला निवासी संजय हथगिया ने कोहका नाले के पास एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट के आधार पर हत्या की आशंका जताते हुए BNS की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मृतक की पहचान कदम भुआर्य (36), निवासी राजकट्टा, थाना औंधी के रूप में हुई।
यह भी पढ़ें :अफेयर के शक में युवक ने गर्लफ्रेंड की हत्या की, खुद पुलिस को दी सूचना

हैदराबाद से मुख्य आरोपी को पकड़ा
जांच के दौरान पुलिस को मुख्य संदिग्ध चंदन अंधारे की लोकेशन हैदराबाद में मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में पुलिस के अनुसार, चंदन ने हत्या की पूरी घटना (Mohla Manpur Murder Case) के बारे में जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी पर उसके ममेरे भाई चंदन के साथ संबंध होने का शक करता था। इसी बात को लेकर वह पत्नी से मारपीट करता था। इस कारण चंदन और मृतक के बीच रंजिश थी।
यह भी पढ़ें :High Court divorce judgment : हाईकोर्ट ने कहा—बिना प्रमाण लगाया गया अफेयर का आरोप ही तलाक की ठोस वजह
परिवार के विवाद में रची हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी का भाई चमन लाल देहरी भी अपनी मां और बहन के साथ उसके व्यवहार से नाराज था। इसी पारिवारिक विवाद और रंजिश के चलते चंदन और चमन ने कदम की हत्या की साजिश रची। इसमें हेमंत राणा और एक नाबालिग को भी शामिल किया गया।
यह भी पढ़ें :Murder Case: अफेयर के शक में पति ने पत्नी की ली जान, खुद की नस काटी
शराब पिलाने के बहाने खेत में ले गए : Mohla Manpur Murder Case
पुलिस के मुताबिक, 28 फरवरी को आरोपियों ने कदम को सीतागांव बस स्टॉप के पास रोका और शराब पीने के बहाने चंदन के घर के पास स्थित खेत में ले गए। वहां सभी ने शराब पी। जब कदम अधिक नशे में हो गया तो आरोपियों ने कथित तौर पर गमछे से उसका गला घोंट दिया।
हत्या के बाद शव को नाले के किनारे ले जाकर गड्ढा खोदा गया और रेत में दबा दिया गया। पुलिस के अनुसार, मृतक का मोबाइल, पर्स और जूते भी नाले में फेंक दिए गए थे, ताकि घटना से जुड़े सबूत मिटाए जा सकें।
पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल बाइक भी जब्त की है।
ख़बरें और भी हैं :Mary Kom Affair Controversy : शादीशुदा रहते मैरी कॉम का अफेयर था, एक्स-हसबैंड का बड़ा दावा



