CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कवासी लखमा से रायपुर सेंट्रल जेल में मिले सचिन पायलट:महंत, बैज, जांगिड़ भी रहे मौजूद; कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की लेंगे बैठक

कवासी लखमा से रायपुर सेंट्रल जेल में मिले सचिन पायलट:महंत, बैज, जांगिड़ भी रहे मौजूद; कांग्रेस भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की लेंगे बैठक

By Newsdesk Admin
19/03/2025
Share

18 मार्च 2025 :

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट शराब घोटाला मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्व मंत्री कवासी लखमा से मिलने पहुंचे हैं। पायलट के साथ चरणदास महंत, दीपक बैज, विजय जांगिड़, जरिता लैतफलांग, देवेंद्र यादव और लखमा के बेटे हरीश कवासी भी मौजूद हैं। वहीं जेल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता की भीड़ है।

पायलट नगरीय निकाय चुनाव के बाद आज छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। लखमा से मुलाकात के बाद वे दोपहर 2 बजे पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। पिछले चुनावों में मिली हार की समीक्षा होगी। जिसे लेकर डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा कि, कांग्रेस की बैठक में वे एक दूसरे पर ही हार का ठीकरा फोड़ेंगे।

पार्टी के बड़े नेता होंगे शामिल

इस बैठक में PCC प्रभारी सचिन पायलट के साथ-साथ सहप्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, PCC चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव मौजूद रहेंगे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य लोकसभा, विधानसभा, नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में हुई हार की समीक्षा करना और आगामी रणनीतियों पर चर्चा करना है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस न सिर्फ विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवा चुकी है, बल्कि हाल ही में संपन्न नगर निगम, नगर पालिका और पंचायत चुनावों में भी करारी हार का सामना करना पड़ा है।

कांग्रेस अधिकांश नगर निगमों में महापौर और पंचायतों में अध्यक्ष पद तक नहीं जीत पाई, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही है।

संगठन में बदलाव की भी होगी चर्चा

यह भी चर्चा होगी कि, प्रदेश कांग्रेस संगठन में बदलाव की जरूरत है या नहीं। पिछले कुछ समय से पार्टी के भीतर बदलाव की मांग उठ रही है, जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से लेकर जिला अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों को लाने की बात हो रही है।

इसके अलावा, पार्टी उन कमियों को भी दूर करने की रणनीति तैयार करेगी, जिनके कारण लगातार हार का सामना करना पड़ा। इस बैठक से छत्तीसगढ़ कांग्रेस को नई दिशा मिलने की उम्मीद है, क्योंकि संगठन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होता, तो पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल और गिर सकता है।

क्या होती है पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC)?

पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी कांग्रेस पार्टी का एक प्रमुख रणनीतिक निकाय होता है, जिसका काम राजनीतिक मामलों पर मंथन करना, चुनावी रणनीति बनाना और संगठन को मजबूत करने के लिए फैसले लेना होता है। यह कमेटी पार्टी के फैसलों में अहम भूमिका निभाती है, खासकर जब पार्टी को पुनर्गठन या हार की समीक्षा करनी होती है।

साव बोले- सबको मालूम है बैठक में क्या होता है

डिप्टी सीएम अरूण साव ने कांग्रेस की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस की समीक्षा बैठकों में होता क्या है। ये सबको मालूम है। जनता क्यों इनसे दूर हो गई। ये अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय एक दूसरे पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे और इसका दोषी किसी और को बनाने की कोशिश करेंगे।

Raipur Gold Shop Theft : सोने की दुकान में कारीगर बनकर की चोरी
Operation Talash Chhattisgarh : एक महीने में बड़ी सफलता : ‘आपरेशन तलाश’ से छत्तीसगढ़ पुलिस ने 4,472 लापता लोगों को खोज निकाला
बिलासपुर में गुंडागर्दी करने वालों का निकाला जुलूस, कान पकड़कर कराया उठक-बैठक..
CG Breaking : प्रदेश के ईएसआईसी अस्पतालों की व्यवस्थाएं होंगी दुरूस्त : केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया
साय सरकार के दो साल पूरे होने पर जांजगीर में बड़ा आयोजन, JP Nadda Chhattisgarh Visit को लेकर तैयारियों में तेजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilaspur Crime : नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का अश्लील वीडियो किया वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार

अश्लील वीडियो वायरल (Bilaspur Crime) कर ब्लैकमेल और…

Leopard Sightings
Leopard Sightings : खैरागढ़ में मंदिर के पास तेंदुआ दिखने से बढ़ी चिंता, औंधी के जंगल में बाघ की तलाश तेज

राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ इलाके में जंगल से…

Stray Cattle
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़ में आवारा मवेशियों की समस्या अब गांवों…

Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार
Gold Smuggling : दुरंतो एक्सप्रेस में 1.24 किलो विदेशी सोना बरामद, दो संदिग्ध गिरफ्तार

रायपुर-नागपुर रेलमार्ग पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच और डीआरआई…

Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे
Parliament Monsoon Session : हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित संसद, लोकसभा 1 मिनट तो राज्यसभा चली 1 घंटे

संसद का मानसून सत्र गुरुवार को हंगामे और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?