CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

By Newsdesk Admin
16/11/2026
Share
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

सीजी भास्कर, जशपुर, 16 नवंबर 2026।  छठ महापर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरीवासियों को करीब 15 करोड़ 50 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत कुनकुरी में विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें छठ तालाब का कायाकल्प (Kunkuri Chhath Talab Development) और वार्ड क्रमांक 1 में मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण प्रमुख है। इन कार्यों से नगर में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा।

Contents
  • 12 करोड़ से संवरेगा छठ तालाब
  • वार्ड-1 में बनेगा सांस्कृतिक भवन
  • नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। छठ तालाब के विकास और सौंदर्यीकरण से श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगरीय विकास का उद्देश्य केवल बुनियादी ढांचे का निर्माण नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुविधाजनक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध कराना भी है।

यह भी पढ़ें : Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र

12 करोड़ से संवरेगा छठ तालाब

कुनकुरी के छठ तालाब को धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र के साथ ही नगरवासियों के लिए आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए दो अलग-अलग कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। तालाब के रिज्युविनेशन यानी पुनर्जीवन कार्य पर 6 करोड़ 89 लाख 61 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं, छठ तालाब विकास कार्य के लिए 5 करोड़ 17 लाख 2 हजार रुपए की राशि निर्धारित की गई है। इन कार्यों के पूरा होने के बाद तालाब परिसर को व्यवस्थित और आधुनिक स्वरूप मिलेगा। यहां नागरिकों के टहलने के लिए पाथ-वे, बच्चों के लिए खेल मैदान और योगाभ्यास के लिए निर्धारित स्थल विकसित किए जाएंगे। इसके अलावा श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी बनाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें : Durg Police Transfer 2026 : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल! 337 जवानों-अधिकारियों का तबादला

वार्ड-1 में बनेगा सांस्कृतिक भवन

नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 1 में 3 करोड़ 65 लाख 3 हजार रुपए की लागत से मल्टीपर्पस हॉल एवं सांस्कृतिक भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन के बनने से नगरवासियों को सामाजिक समारोहों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामुदायिक आयोजनों के लिए बेहतर जगह उपलब्ध होगी। यह भवन स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ ही विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में भी उपयोगी साबित होगा। अभी तक अलग-अलग आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान की जरूरत महसूस की जाती रही है। नए भवन से इस जरूरत को पूरा करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : Raigarh Gang Rape Case : रायगढ़ के अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को पीटा और रुपए भी छीने

नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के साथ नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है। कुनकुरी में प्रस्तावित विकास कार्यों से नगर की सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिलेंगी।

छठ महापर्व के अवसर पर हुए भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। इन परियोजनाओं के पूरा होने पर छठ तालाब धार्मिक आयोजनों के साथ स्वास्थ्य और मनोरंजन गतिविधियों का भी प्रमुख केंद्र बन सकेगा। वहीं, मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन से कुनकुरी में सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों को नया विस्तार मिलेगा।

यह भी पढ़ें :  Raipur Fraud Case : कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी! माइनिंग कंपनी के डायरेक्टर पर FIR

Amanaka Chaupati Issue: शिफ्टिंग से पहले ही विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस ने बढ़ाई दुकानदारों की टेंशन
Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा
भिलाई सड़क डामरीकरण के लिए 78 लाख स्वीकृत, MLA रिकेश ने नगरीय निकाय मंत्री का माना आभार
GPM Wife Murder Case : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देखकर भड़का पति, चाकू से गले पर वार कर हत्या; झाड़ियों में फेंका शव
Birthday Celebration Street : सड़क पर तलवार से केक काटने की तैयारी धरी रह गई — पुलिस पहुंची तो बदल गया जन्मदिन का माहौल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र
Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र

युवक का शव (Bilaspur Student Death Case) लालखदान…

Durg Police Transfer 2026 : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल! 337 जवानों-अधिकारियों का तबादला
Durg Police Transfer 2026 : दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल! 337 जवानों-अधिकारियों का तबादला

जिले की कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को…

Raigarh Gang Rape Case : रायगढ़ के अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को पीटा और रुपए भी छीने
Raigarh Gang Rape Case : रायगढ़ के अटल रॉक गार्डन में युवती से गैंगरेप, बॉयफ्रेंड को पीटा और रुपए भी छीने

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक युवती के…

Raipur Fraud Case : कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी! माइनिंग कंपनी के डायरेक्टर पर FIR
Raipur Fraud Case : कोयला खदान में पार्टनर बनाने का झांसा, कारोबारी से 4.55 करोड़ की ठगी! माइनिंग कंपनी के डायरेक्टर पर FIR

कोयला खदान (Coal Mining Fraud Case) में साझेदार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?