CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

By Newsdesk Admin
20/09/2026
Share
Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी
Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

सीजी भास्कर, 20 सितंबर : बारिश में खराब हुई सड़कों और पुलों की स्थिति पर उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रदेश की सभी क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की मरम्मत (Chhattisgarh Road Repair) के लिए अधिकारियों को पुख्ता कार्ययोजना बनाने और बरसात खत्म होते ही काम शुरू करने को कहा गया है।

Contents
  • 15 अक्टूबर से नए काम युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश
  • अधिकारियों को फील्ड में उतरकर सड़कों की जांच के निर्देश
  • निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर जोर
  • लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में चलेगा स्वच्छता अभियान

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस

 

नवा रायपुर स्थित लोक निर्माण विभाग मुख्यालय ‘निर्माण भवन’ में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री ने सभी परिक्षेत्रों के मुख्य अभियंताओं, मंडलों के अधीक्षण अभियंताओं और संभागों के कार्यपालन अभियंताओं से सड़क-पुलों की स्थिति की जानकारी ली। सभी संभागों के कार्यपालन अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में जुड़े।

 

यह भी पढ़ें : Kia Carens CNG : 12.12 लाख से शुरू हुई कीमत, Carens Clavis CNG भी लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन

 

 

15 अक्टूबर से नए काम युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन नए निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है और जिनकी निविदा प्रक्रिया पूरी हो गई है, उन्हें 15 अक्टूबर से पूरी गति के साथ शुरू किया जाए। सड़क निर्माण कार्य (Chhattisgarh Road Construction) में देरी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी संभागों को मांग के अनुसार सड़क मरम्मत और संधारण के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की बात कही। इसके लिए तत्काल निविदा प्रक्रिया पूरी कर एजेंसी तय करने के निर्देश भी दिए गए।

 

यह भी पढ़ें :  Teacher Murder Case : 30 लाख की उधारी बनी हत्या की वजह, शिक्षक ने दोस्त को जंगल ले जाकर मार डाला

 

अधिकारियों को फील्ड में उतरकर सड़कों की जांच के निर्देश

अरुण साव ने सभी कार्यपालन अभियंताओं को अगले दो-तीन दिनों में अपने कार्यक्षेत्र का दौरा कर सड़कों और पुलों की वास्तविक स्थिति की जांच करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को सप्ताह में दो-तीन दिन फील्ड में रहने के निर्देश दिए। सड़कों और पुलों के साथ डिवाइडरों की भी मरम्मत कराने को कहा गया है। इसके अलावा साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का काम भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क और पुल मरम्मत (Road and Bridge Repair) के काम में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

 

 

यह भी पढ़ें :  Extortion Threat : ढेबर परिवार से 50 करोड़ की फिरौती मांगने का मामला, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी

 

 

निर्माण के दौरान यात्रियों की सुरक्षा पर जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी होनी चाहिए। कार्यस्थलों पर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए डायवर्टेड मार्ग और पर्याप्त साइनेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। परफॉर्मेंस गारंटी के तहत आने वाली सड़कों की मरम्मत और संधारण का काम संबंधित ठेकेदारों से तत्परता से कराने को कहा गया। सड़क निर्माण की गुणवत्ता (Road Construction Quality) और काम की समयबद्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

 

 

लोक निर्माण विभाग के कार्यालयों में चलेगा स्वच्छता अभियान

उप मुख्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में लोक निर्माण विभाग के सभी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कार्यालयों को गंदगी, कबाड़ और कूड़े-करकट से मुक्त रखने को कहा गया।  उन्होंने कार्यालयीन भवनों के बेहतर रखरखाव और पूरे परिसर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

यह भी पढ़ें :  Atal Hindu Foundation : अटल भारतीय हिंदू संगठन में हितेश महेश सिन्हा को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Instagram Arrest : इंस्टाग्राम पर फेम पाने की सनक पड़ी भारी, चाकू लहराते वीडियो के बाद पुलिस ने 3 युवकों को किया गिरफ्तार
Elephant Rescue Operation Chhattisgarh : गांव में गिरे हाथी की चिंघाड़ से मचा हड़कंप, 8 घंटे बाद चला बाहर
Ration Card Verification Durg: दुर्ग में राशन कार्ड सूची से 16 हजार नाम हटे, सरकारी कर्मचारी से लेकर 25 लाख GST भरने वाले भी पाए गए अपात्र
Grihita reached the highest peak of Chhattisgarh : बेटी बचाओ अभियान को दिया समर्थन
दल्लीराजहरा बस स्टैंड पर खड़ी बस में लगी आग: इमरजेंसी गेट से निकला ड्राइवर, दुर्ग से बारात लेकर बालोद आई थी बस..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

Mission Amrit 2.0 : 7.29 करोड़ से बनेंगे 3 आधुनिक उद्यान, लगेंगे 8,732 पौधे
Mission Amrit 2.0 : 7.29 करोड़ से बनेंगे 3 आधुनिक उद्यान, लगेंगे 8,732 पौधे

तीनों परियोजनाओं के लिए कुल 7 करोड़ 29…

Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र
Chhattisgarh Industrial Investment : 8.23 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 33 जिलों में खुलेंगे उद्यमिता विकास केंद्र

राज्य की औद्योगिक नीति 2024-30 से निवेश और…

Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी
Chhattisgarh Road Repair : बारिश से खराब सड़कें 15 अक्टूबर तक होंगी दुरुस्त, उप मुख्यमंत्री साव ने जताई नाराजगी

सड़कों की मरम्मत (Chhattisgarh Road Repair) के लिए…

Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस
Chhattisgarh Cancer Conclave 2026 : नवा रायपुर में 5 हजार बेड की मेडिसिटी, कैंसर मरीजों का बनेगा डेटाबेस

कैंसर कॉन्क्लेव (Chhattisgarh Cancer Conclave 2026) में 200…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?