CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share
Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection

सीजी भास्कर, 07 सितंबर। खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सख्त रुख (Korba DMF Inspection) अपनाया है। कटघोरा क्षेत्र में डीएमएफ मद से बन रहे आंगनबाड़ी, स्कूल और पीडीएस भवनों के निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं।

Contents
  • सीढ़ी मंगवाकर कराई सरिए की जांच Korba DMF Inspection
  • स्कूल की टाइल्स और पीडीएस भवन में भी खामी
  • अक्टूबर तक पूरा करना होगा स्कूल भवन
    • खबरें और भी हैं…Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

आंगनबाड़ी भवन के स्लैब में 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया मिलने पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी जताई और संबंधित सब इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

Korba DMF Inspection

 

सीढ़ी मंगवाकर कराई सरिए की जांच Korba DMF Inspection

 

कलेक्टर ने जनपद पंचायत कटघोरा के जेंजरा और सलोरा गांव में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। जेंजरा में बन रहे आंगनबाड़ी भवन के स्लैब में लगाए जा रहे सरिए की गुणवत्ता पर उन्हें संदेह हुआ।

इसके बाद कलेक्टर ने मौके पर सीढ़ी मंगवाकर सब इंजीनियर की मौजूदगी में सरिए की जांच कराई। जांच में कई स्थानों पर 8 एमएम की जगह 6 एमएम सरिया लगाया जाना पाया गया।

इस पर कलेक्टर ने पंचनामा तैयार कराने, एफआईआर दर्ज करने और संबंधित सब इंजीनियर को निलंबित करने के निर्देश दिए।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

 

स्कूल की टाइल्स और पीडीएस भवन में भी खामी

 

जेंजरा में निर्माणाधीन स्कूल भवन के निरीक्षण के दौरान फर्श पर लगी टाइल्स भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।

वहीं, ग्राम सलोरा में बन रहे पीडीएस भवन की प्लिंथ जमीन के स्तर से काफी नीचे मिली। इस पर भी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच कराने के निर्देश (Korba DMF Inspection) दिए।

 

यह भी पढ़ें : Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

 

अक्टूबर तक पूरा करना होगा स्कूल भवन

 

कलेक्टर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा में आदिवासी विकास विभाग द्वारा बन रहे स्कूल भवन का भी निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में देरी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई और अक्टूबर तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जनपद पंचायत में लंबित फाइलों और उपयोगिता प्रमाण पत्रों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने फाइलों को अनावश्यक रूप से लंबित रखने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि डीएमएफ की राशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए है और इसके उपयोग में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, एसडीएम विपिन दुबे, अपर कलेक्टर माधुरी सोम ठाकुर सहित संबंधित अधिकारी (Korba DMF Inspection) मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं…Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

Food Safety Inspection Durg : दुर्ग में खाद्य सुरक्षा विभाग का निरीक्षण अभियान: होटल और रेस्टोरेंट्स से लिए गए फूड सैंपल, लैब जांच जारी
मेघालय के जिस स्थान पर राजा रघुवंशी की हत्या हुई थी, वहीं अब उनके परिवार ने किया पूजा…
Swadeshi Sankalp Run : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में दिखा युवाशक्ति का जोश
Buried Gold Scam : 11 करोड़ के गड़ा सोना दिलाने का झांसा, 13 लाख और जेवर उड़ाए
Ground Reality Politics: नीयत पर भरोसा, व्यवस्था पर सवाल — टीएस सिंहदेव की ‘कंबल’ वाली नसीहत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?