CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

By Newsdesk Admin
07/09/2026
Share
Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Scheme

सीजी भास्कर, 07 सितंबर। महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ी कार्रवाई (Mahtari Vandan Yojana) की है। विभागीय जांच और सत्यापन के बाद बस्तर जिले में 5925 महिला हितग्राहियों के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए हैं।

Contents
  • मृत हितग्राहियों के खाते में जारी होती रही राशि Mahtari Vandan Yojana
  • 5600 महिलाओं ने अब तक नहीं कराया e-KYC
  • हर महीने मिलते हैं एक हजार रुपए
    • खबरें और भी हैं…Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

हटाए गए नामों में करीब 2 हजार ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके अलावा दस्तावेजों में गड़बड़ी और सरकारी सेवा में रहते हुए योजना का लाभ लेने के मामले भी सामने आए हैं।

 

Mahtari Vandan Scheme

 

मृत हितग्राहियों के खाते में जारी होती रही राशि Mahtari Vandan Yojana

 

विभाग के अनुसार, कई मामलों में हितग्राही की मृत्यु की जानकारी समय पर नहीं मिलने के कारण उनके बैंक खातों में योजना की राशि जारी होती रही।

अब ऐसे मामलों की पहचान कर नाम सूची से हटाए जा रहे हैं और गलत तरीके से जारी की गई राशि की रिकवरी भी की जा रही है। विभाग अब तक 5 लाख 80 हजार 800 रुपए की वसूली कर चुका है।

अपात्र पाए गए हितग्राहियों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है और उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

 

5600 महिलाओं ने अब तक नहीं कराया e-KYC

 

वहीं, बस्तर जिले में करीब 5600 हितग्राहियों ने अब तक e-KYC की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन हितग्राहियों का सत्यापन तेज कर दिया है।

विभाग के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया के तहत e-KYC और दस्तावेजों का सत्यापन पूरा नहीं होने पर इन नामों को भी योजना की सूची से हटाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें : Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

 

हर महीने मिलते हैं एक हजार रुपए

 

महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिला हितग्राहियों को राज्य सरकार की ओर से हर महीने एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता DBT के माध्यम से बैंक खाते में दी जाती है।

योजना की शुरुआत के पहले महीने बस्तर जिले की करीब 1 लाख 94 हजार महिलाओं को पहली किस्त जारी की गई थी। अब विभाग की जांच के बाद बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने से पात्रता सत्यापन और e-KYC की प्रक्रिया पर जोर बढ़ गया है।

 

खबरें और भी हैं…Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

14th फेडरेशन कप बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा, 60kg वर्ग में कबीरधाम के सत्येंद्र मेरावी ने जीता कांस्य
Raipur Dairy Murder Case: राजधानी में शराबी विवाद बना खूनी वारदात, डेयरी कर्मचारी की गला रेतकर हत्या
Fertilizer Distribution 2026 : खरीफ 2026 में खाद वितरण पर सरकार सख्त, अब तय नियमों से मिलेगा यूरिया-डीएपी
Mahanadi Bridge Charama : चारामा में महानदी पर नए पुल को मिली मंजूरी, 28 करोड़ से बदलेगी पूरे क्षेत्र की तस्वीर
Big Breaking : अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी एवं बड़ी धोखाधड़ी के 3 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने मुंबई से किया गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर ठग लिए थे लाखों, विदेश में स्कैम करने देते थे ट्रेनिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

Chhattisgarh Patwari Recruitment
Chhattisgarh Patwari Recruitment : छत्तीसगढ़ के 26 जिलों में पटवारियों की भर्ती, 200 पदों को मिली मंजूरी; CG Vyapam कराएगा परीक्षा

छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे…

Bijapur Naxal Operation
Bijapur Naxal Operation : CRPF की बड़ी कार्रवाई, 14 नक्सली डंप बरामद; IED, रायफल और विस्फोटक सामग्री जब्त

नक्सल विरोधी अभियान के तहत CRPF की 199वीं…

Katghora Bypass Accident
Katghora Bypass Accident : कटघोरा बाइपास पर पेड़ से टकराया तेज रफ्तार 407 वाहन, टक्कर के बाद लगी आग; चालक ने कूदकर बचाई जान

जिले के कटघोरा बाइपास पर रविवार देर रात…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?