CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
03/08/2026
Share
Chhattisgarh Tender Dispute
Chhattisgarh Tender Dispute

सीजी भास्कर, 03 अगस्त। बस्तर संभाग की मधुर गुड़ योजना के लिए इस वर्ष नागरिक आपूर्ति निगम (नान) करीब 18 हजार टन गुड़ खरीदेगा। हालांकि, बाजार में गुड़ की कीमत लगभग 50 रुपए प्रति किलो होने के बावजूद नान 65 रुपए प्रति किलो की दर से खरीद की तैयारी कर रहा है। टैक्स जोड़ने पर यह कीमत करीब 69 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाएगी। इससे सरकार पर अनुमानित 30 से 35 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार पड़ सकता है। (Chhattisgarh Tender Dispute)

Contents
  • टेंडर की शर्तों पर उठे सवाल : Chhattisgarh Tender Dispute
  • स्टार्टअप को राहत नहीं, जांच की बात

पिछले वर्ष नान ने 54.41 रुपए प्रति किलो की दर से 21 हजार टन गुड़ खरीदा था। योजना के तहत बस्तर संभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के माध्यम से हितग्राहियों को गुड़ वितरित किया जाता है। इस बार भी टेंडर प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : PDS Rice : राशन दुकान का 14 कट्टा चावल ले जा रहा युवक वाहन समेत पकड़ाया, चावल जब्त, कार्रवाई जारी

Chhattisgarh Tender Dispute
Chhattisgarh Tender Dispute : गुड़ खरीदी में करोड़ों का अतिरिक्त खर्च! टेंडर प्रक्रिया पर उठे सवाल

टेंडर की शर्तों पर उठे सवाल : Chhattisgarh Tender Dispute

जानकारों के अनुसार, निविदा की शर्तें ऐसी रखी गई हैं कि सीमित संख्या में ही कंपनियां इसमें भाग ले सकें। सप्लायर के लिए पिछले छह वित्तीय वर्षों में किसी एक वर्ष में कम से कम तीन हजार टन गुड़ की सरकारी आपूर्ति का अनुभव और पिछले तीन वर्षों में किसी एक वर्ष का न्यूनतम 40 करोड़ रुपए का टर्नओवर अनिवार्य किया गया है।

इन शर्तों के चलते वर्षों से कुछ चुनिंदा कंपनियां ही टेंडर प्रक्रिया में शामिल हो रही हैं। वर्ष 2026-27 के लिए जारी निविदा में भी पहली बार केवल दो फर्मों ने आवेदन किया। तीन योग्य फर्मों ने एक ही दिन महज सात मिनट के भीतर ऑनलाइन टेंडर जमा किए, जिनमें से दो फर्मों ने एक ही ओईएम कंपनी के उत्पाद का उल्लेख किया है।

यह भी पढ़ें : Biometric Ration Distribution : राशन वितरण में अब नहीं चलेगा ओटीपी, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा अनिवार्य

स्टार्टअप को राहत नहीं, जांच की बात

विशेषज्ञों का कहना है कि अनुभव और टर्नओवर की सख्त शर्तों के कारण प्रदेश के अधिकांश स्टार्टअप और सूक्ष्म एवं लघु उद्योग (एमएसएमई) इस प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं। जबकि सरकार इन क्षेत्रों को बढ़ावा देने की बात करती रही है।

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहेब कंगाले ने कहा है कि खुली निविदा में ऐसी शर्तें नहीं रखी जा सकतीं, जिनसे प्रतिस्पर्धा सीमित हो। उन्होंने मामले की जांच कराने और आवश्यकता पड़ने पर टेंडर निरस्त करने तक की बात कही है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Cabinet Decisions : धान के विकल्प पर ₹15 हजार प्रति एकड़ प्रोत्साहन

नहीं रुकेगा होली का जश्न… गजवा-ए-हिंद है दरभंगा की मेयर, बीजेपी विधायक बचौल के बोल
CG Big News : केंद्रीय खेल मंत्री जैवलिन थ्रो खिलाड़ी के प्रतिभा के हुए कायल, सरगुजा के विजय यादव ने 68 मीटर भाला फेककर दिखाया दम, केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने छत्तीसगढ़ के खेल प्रतिभाओं को सराहा
साल के पहले सूर्य ग्रहण से इन राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के ताले, पूरी होगी हर इच्छा, जानें किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें
Raipur Placement Camp 2025 : 150 कस्टमर केयर और 30 सेल्स कंसल्टेंट पदों पर भर्ती, 12,000-15,000 सैलरी
Police Transfers : रायपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, कई थाना प्रभारी इधर से उधर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balod Returning Wall Collapse
Balod Returning Wall Collapse : 19 लाख की रिटर्निंग वॉल निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया

Balod Returning Wall Collapse : अपर कलेक्टर चंद्रकांत…

Women Reservation Political Row
Women Reservation Political Row : रिजिजू का राहुल गांधी पर हमला, दोनों के बीच छिड़ा वार-पलटवार

Women Reservation Political Row : सोशल मीडिया पर…

Raigarh Crime Meeting 2026
Raigarh Crime Meeting 2026 : ASP का सख्त संदेश, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Raigarh Crime Meeting 2026 : बैठक में जिले…

Google Maps New Update
Google Maps New Update : Google Maps में अब हिंदी सपोर्ट के साथ मिलेगा बेहतर नेविगेशन

Google Maps New Update : Google के मुताबिक,…

CG Government Job
CG Government Job : छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, बिजली कंपनियों में पहली बार 1235 पदों पर भर्ती

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?