CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PDS Rice : राशन दुकान का 14 कट्टा चावल ले जा रहा युवक वाहन समेत पकड़ाया, चावल जब्त, कार्रवाई जारी

PDS Rice : राशन दुकान का 14 कट्टा चावल ले जा रहा युवक वाहन समेत पकड़ाया, चावल जब्त, कार्रवाई जारी

By Newsdesk Admin
25/06/2026
Share
PDS Rice
PDS Rice

सीजी भास्कर, 25 जून। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित होने वाले सोसायटी चावल के अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई (PDS Rice) करते हुए सुपेला पुलिस ने एक मालवाहक वाहन को पकड़कर उसमें लदे 14 कट्टा चावल जब्त किए हैं। मामले में खाद्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोसायटी का चावल एक नीले रंग के मालवाहक टेम्पो में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना सुपेला पुलिस ने राजीव नगर ईमामबाड़ा के पास घेराबंदी कर बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन क्रमांक सीजी 07 सीवी 2329 को रोककर जांच की।

जांच के दौरान वाहन में प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ कुल 14 कट्टा सोसायटी चावल बरामद किया गया। पुलिस ने वाहन चालक से चावल के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ के दौरान भी चालक द्वारा पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया।

इसके बाद पुलिस ने चालक और वाहन को थाना लाकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। मामले में खाद्य विभाग को सूचना देकर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब चावल के स्रोत, परिवहन के उद्देश्य और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच कर रही है।

सुपेला भिलाई का युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी PDS Rice

आरोपी सन्नी साव (28 वर्ष) निवासी पांच रास्ता, कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, सुपेला भिलाई को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी से 14 कट्टा सोसायटी चावल और बजाज मैक्सीमा मालवाहक वाहन जब्त कर लिया गया है। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि पीडीएस खाद्यान्न के अवैध भंडारण, परिवहन या विक्रय की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा संबंधित विभाग को दें। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Antagarh Raipur Local Train : अंतागढ़-रायपुर लोकल बनी ‘मौत की ट्रेन’! दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर यात्री
घायलों की मदद कर रहे राहगीरों को वाहन ने कुचला: बलौदाबाजार में एक की मौत, 6 घायल…
Assembly Gherao : मनरेगा से महंगाई तक, आज रायपुर में सियासी घेराबंदी, कांग्रेस का विधानसभा मार्च
Ravi Bhagat Arrest : हाईस्कूल हंगामा मामले में रवि भगत पर कार्रवाई, जेल भेजने का आदेश
स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर निगम भिलाई क्षेत्र में सफाई व्यवस्था युद्व स्तर पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Seizure
Liquor Seizure : लाल मैदान की झाड़ियों के पास चल रहा था शराब का खेल, पुलिस पहुंची तो 96 पाव के साथ दबोचा गया आरोपी

सुपेला के फरीद नगर इलाके में लाल मैदान…

Bhilai Waste Plant
Bhilai Waste Plant : निगम आयुक्त का निरीक्षण, कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन प्लांट जल्द पूरा करने के निर्देश

नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Waste Plant) की…

Drunk Driving
Drunk Driving : शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, 11 चालकों पर ठोका गया 1.25 लाख रुपए का जुर्माना

Drunk Driving के खिलाफ बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने सख्त…

Operation Baaz
Operation Baaz : ऑपरेशन बाज में शराब कोचियों पर फिर प्रहार, किराना दुकान के पास से 291 पाव शराब जब्त

Operation Baaz के तहत मुंगेली पुलिस ने अवैध…

Smart Meter Complaint
Smart Meter Complaint : स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े बिजली बिल पर कांग्रेस का अभियान, गांव-गांव पहुंचकर भरवाए जा रहे शिकायत फॉर्म

Smart Meter Complaint को लेकर क्षेत्र में कांग्रेस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?