CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सुकमा-बीजापुर समेत 15 जिलों में आंधी-गर्जना के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जशपुर-सरगुजा में तेज हवाएं..

सुकमा-बीजापुर समेत 15 जिलों में आंधी-गर्जना के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, जशपुर-सरगुजा में तेज हवाएं..

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जुलाई |

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बारिश की गतिविधियां कम रहेंगी। यानी इस दौरान तेज बारिश की संभावना नहीं है। स्थानीय प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा में कहीं-कहीं पर बारिश की स्थितियां बनेंगी। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले सूखे रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक आज जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान (30-40 KMPH) से हवा चलेगी। इसके साथ सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर समेत 15 जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

रविवार को रायपुर समेत कई जिलों में मौसम ड्राई रहा जिसके चलते गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है

इसलिए बारिश की गतिविधियां कम

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान से लेकर उत्तर-पश्चिम बंगाल और ओडिशा के ऊपर साइक्लोन सर्कुलेशन बना है। इस सिस्टम के असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में बारिश की गतिविधियां रहेंगी। कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश

जुलाई का पहला पखवाड़ा बारिश के लिहाज से काफी अच्छा रहा। अब तक प्रदेश में 375.6 मिमी बारिश हो गई है। यह औसत से 13 प्रतिशत ज्यादा है। बेमेतरा और सुकमा को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में औसत से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री पेन्ड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। वहीं खरोरा में 30 मिलीमीटर, सक्ती, सुकमा, तिल्दा में 20 मिमी और धरसींवा और बोड़ला में 10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

बलरामपुर जिले में सबसे ज्यादा बारिश

ओवरआल बात करें तो 1 जून से अब तक 375.6MM औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 541.3 MM बारिश हुई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 177.4 MM बारिश दर्ज हुई है।

लंबा रह सकता है मानसून

मानसून के केरल पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून है। इस साल 8 दिन पहले यानी 24 मई को ही केरल पहुंच गया था। मानसून के लौटने की सामान्य तारीख 15 अक्टूबर है। अगर इस साल अपने नियमित समय पर ही लौटता है तो मानसून की अवधि 145 दिन रहेगी। इस बीच मानसून ब्रेक की स्थिति ना हो तो जल्दी आने का फायदा मिलता सकता है।

जुलाई में पिछले 10 साल से मानसून का ट्रेंड
वर्ष2015201620172018201920202021202220232024
सबसे ज्यादा बारिश (मिमी)44.492.328.481.480.238.978.386.491.578.7
तारीख23318103056241124
मासिक कुल वर्षा (मिमी)299.2463.3152.9381.8253299340299.2566.8334.9
सबसे ज्यादा तापमान (डिग्री में)35.637.137.134.837.635.536.534.837.236.2
तारीख16292182812419
सबसे कम न्यूनतम तापमान2323.324.123.822.623.62323.82423.5
तारीख2382753146,28,2914,19924

ECI Net : अब मतदाता ईसीआई नेट पोर्टल पर घर बैठे अपलोड कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज
Governance Camp : आज दो जगह लगेंगे जनसमस्या शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचेंगे गांव और वार्डों के लोग
Sister बोल कर बढ़ा ली इतनी दोस्‍ती…..कि एक द‍िन झट से क‍िया प्‍यार का इजहार, फ‍िर बना ल‍िया ‘wo वाला Video’ और करने लगा ब्लैकमेल, पुलिस ने जब फोन किया चेक तो उड़ गए तोते…
Raipur Woman Thief Caught on CCTV: रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी, महिला चोर ने दिखाया दुस्साहस
Tehsildar Scorpio Accident : तहसीलदार की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, टायर फटते ही सड़क छोड़ जंगल में घुसी गाड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Helmet Rally
Helmet Rally : सड़क सुरक्षा का संदेश लेकर निकली पुलिस, जनजागरूकता रथ के साथ हेलमेट रैली ने लोगों का खींचा ध्यान

रिपोर्टर - आशुतोष सिंह सीजी भास्कर, 03 जुलाई।…

Jagdalpur Assault : पार्किंग विवाद में गार्ड की पिटाई का मामला, दो कारोबारियों पर दर्ज हुई एफआईआर

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जगदलपुर में पार्किंग को…

CGPSC SI Exam : सीजीपीएससी एसआई परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बस्तर के 6 केंद्रों में 2104 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

Janjgir Road Protest : जर्जर सड़क से नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, भारी बारिश में भी नहीं छोड़ा आंदोलन

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़…

Teacher Course : सरकारी शिक्षक बनना है तो पहले समझ लें नया नियम, हर कोर्स नहीं दिलाएगा हर स्कूल में नौकरी

सीजी भास्कर, 03 जुलाई। सरकारी स्कूल में शिक्षक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?