CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Patwari Suspension Order : आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी, कलेक्टर की बैठक से नदारद पटवारी निलंबित

Patwari Suspension Order : आदेशों की अवहेलना पड़ी भारी, कलेक्टर की बैठक से नदारद पटवारी निलंबित

By Newsdesk Admin
30/05/2025
Share
Patwari Suspension Order
Patwari Suspension Order

सीजी भास्कर, 30 मई : छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर पटवारी (आलोक खेस्स) को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Patwari Suspension Order) कर दिया गया है। तहसीलदार बागबहार द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के अनुसार, पटवारी (प.ह.नं.-24, बनगांव-बी) न तो 28 मई 2025 को आयोजित कलेक्टर समीक्षा बैठक में उपस्थित हुए और न ही पूर्व में दिये गए निर्देशों पर संतोषजनक कार्यप्रगति दिखाई।

कलेक्टर की इस महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अभिलेख शुद्धता की समीक्षा के लिए किया गया था, जिसकी सूचना सभी पटवारियों को तीन दिन पूर्व ही दी गई थी। इसके बावजूद आलोक खेस्स बैठक में अनुपस्थित रहे। इससे पहले 23 मई को तहसीलदार द्वारा भी अभिलेख शुद्धता को लेकर बैठक ली गई थी, जहां उनके कार्य को असंतोषजनक पाया गया था।

इस संबंध में उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, परंतु उन्होंने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया। यह आचरण न केवल उच्चाधिकारियों के आदेशों की स्पष्ट अवहेलना है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम 3 का उल्लंघन भी है। प्रतिवेदन में इस कार्य को घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता का परिचायक बताया गया है।

तदनुसार, (पटवारी) आलोक खेस्स को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966 के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन (Patwari Suspension Order) अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय पत्थलगांव (जिला-जशपुर) नियत किया गया है। साथ ही नियमों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता भी रहेगी।

Afim Dda Cura Sizure : दुर्ग में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अफीम-डोडा चूरा तस्करी में 3 और गिरफ्तार
Bastar Dussehra : ग्रामीणों ने चुराया 8 चक्कों वाला विजयरथ, निभाई भीतर रैनी की रस्म; चक्के में फंसी कार
Pradhan Mantri Dhan Dhanya Krishi Yojana : एक डेम, एक योजना और बदलती तस्वीर, निरीक्षण में सामने आई ग्रामीण आय की नई कहानी
मौसम अपडेट: छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में मूसलाधार बारिश के आसार, बिजली गिरने का खतरा भी बरकरार
CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur dustbin purchase controversy : 236 रुपए में खरीदे डस्टबिन पर उठे सवाल

Raipur dustbin purchase controversy

Chhattisgarh electricity bill late payment : बिजली बिल के लेट पेमेंट पर उपभोक्ताओं को राहत

Chhattisgarh electricity bill late payment

Chhattisgarh heavy rain alert : छत्तीसगढ़ में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh heavy rain alert

Dhamtari tyre shop fire : धमतरी में टायर दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Dhamtari tyre shop fire

K Bhagyaraj death : तमिल सिनेमा को बड़ा झटका, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

K Bhagyaraj death

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?