CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

By Newsdesk Admin
13/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 मई । मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगातार मिल रही शिकायतों और जनप्रतिनिधियों की चेतावनी के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। (Crackdown on illegal liquor traders)

जनप्रतिनिधियों द्वारा आंदोलन की चेतावनी : Crackdown on illegal liquor traders

जानकारी के मुताबिक 11 मई को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने जरहागांव थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अवैध शराब कारोबार से क्षेत्र का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है और महिलाओं व युवाओं पर इसका गलत असर पड़ रहा है। साथ ही चेतावनी दी गई थी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की सूचना मिलने पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर ओमप्रकाश कश्यप, सुमित कश्यप, दीपक साहू, दीनदयाल कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, लोरिक यादव, पुष्पेंद्र कुमार उर्फ सोनू साहू, विकास कश्यप और विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं आम लोगों से भी अपील की गई है कि अवैध शराब बिक्री या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

इस कार्रवाई के बाद जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।(Crackdown on illegal liquor traders)

Fake Medicine Racket Raipur : नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
Durg Railway Station Accident : दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी की चपेट में आने से टेक्नीशियन की मौत
Unidentified Body Found : महानदी में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, इलाके में हड़कंप!
मानसून रफ्तार पर: अब तक 458 मिमी बारिश, कल से 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Bhilai Water Supply : शिवनाथ नदी में जलकुंभी से प्लांट प्रभावित, आज कई इलाकों में पानी सप्लाई बाधित होने के आसार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

Raigarh Gas Cylinder Scam
Raigarh Gas Cylinder Scam : 10.72 लाख के 816 गैस सिलेंडर गायब, स्टॉक जांच में खुलासा; 4 लोगों पर FIR

Raigarh Gas Cylinder Scam : खाद्य विभाग की…

CGPSC Case Video
CGPSC Case Video : आरोपी सोनवानी मेकाहारा में इलाज के दौरान बिना हथकड़ी दिखे, परिजनों से बातचीत का VIDEO

CGPSC Case Video : वायरल वीडियो (CGPSC Case…

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?