जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी महादेव ऐप के प्रमोटरों से सट्टा आईडी लेकर दूसरे लोगों तक पहुंचाने से जुड़े मामले में की गई। हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर CBI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
बता दें कि मोहित सोमानी को रायगढ़ पुलिस ने गोवा के कैंडोलिम बीच स्थित एक किराए के विला से गिरफ्तार किया था। उस पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की आईडी छोटे खाईवालों और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराने का आरोप है। फिलहाल वह रायगढ़ जेल में बंद है।
यह भी पढ़ें : पीजी कॉलेज के प्राचार्य और एकाउंटेंट पर ऑनलाइन सट्टा खेलने और लाखों रूपये की गड़बड़ी का आरोप, देखिए विडियो

जांच के दायरे में अन्य लोग भी : Mahadev Betting App Case
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में CBI की जांच जारी है। इस मामले में पैनल ऑपरेटर और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। हालांकि, नई गिरफ्तारियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क
जांच के मुताबिक, महादेव ऑनलाइन बुक का नेटवर्क देश के अलग-अलग हिस्सों में फैला हुआ था और इसका संचालन विदेश से किया जा रहा था। इस प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट, फुटबॉल, ताश समेत कई खेलों पर ऑनलाइन सट्टा (Mahadev Betting App Case) लगाया जाता था।
नेटवर्क को चलाने के लिए अलग-अलग जगहों पर पैनल और ब्रांच बनाई गई थीं। इनके जरिए लोगों को सट्टेबाजी से जोड़ा जाता था और उनसे पैसे जमा कराए जाते थे।
यह भी पढ़ें : पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..
ख़बरें और भी हैं : भिलाई में MAHADEV सट्टा ऐप में एक और गिरफ्तारी, दोस्त के खाते में कराया लाखों का ट्रांजैक्शन, अब राखी की जगह बंधी हथकड़ी, बिजनेस के बहाने लिया Account और कर दिया ऐसा कांड


