सीजी भास्कर, 22 मई। ऑनलाइन आईपीएल सट्टा नेटवर्क के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। (भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क) थाना छावनी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने हैदराबाद में संचालित ऑनलाइन आईपीएल सट्टा पैनल मामले में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले आरोपी अमानउद्दीन उर्फ अमन को गिरफ्तार किया है। आरोपी भिलाई के कैम्प-2 चटाई क्वार्टर क्षेत्र का निवासी बताया गया है।
छावनी थाना प्रभारी अमित अंदानी ने बताया कि 16 मई को ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा पैनल पर कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। (ऑनलाइन IPL सट्टा मामला) आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, नगदी रकम, बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज, एटीएम कार्ड और अन्य सामग्री जब्त की गई थी।
बैंक खाते, सीम कार्ड, चेकबुक और एटीएम कार्ड का भी नेटवर्क
मामले की जांच और तकनीकी विश्लेषण के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि सट्टा संचालन के लिए कई लोगों के बैंक खाते, सीम कार्ड, चेकबुक और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया जा रहा था। (IPL Betting Racket Hyderabad)

लालच देकर बैंक खाते और एटीएम उपलब्ध कराता था अमन : भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क
जांच में सामने आया कि आरोपी अमानउद्दीन उर्फ अमन लोगों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते और एटीएम कार्ड हासिल करता था तथा उन्हें ऑनलाइन सट्टा संचालन में उपयोग के लिए उपलब्ध कराता था। (दुर्ग ACCU कार्रवाई) तकनीकी जांच और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर उसकी संलिप्तता प्रमाणित होने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। (भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क)
म्यूल अकाउंट से बड़ी राशि का लेन-देन : भिलाई ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क
पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें पैसों के लेन-देन और म्यूल अकाउंट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। (म्यूल अकाउंट आरोपी गिरफ्तार) पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
मामले में थाना छावनी में बीएनएस की विभिन्न धाराओं (क्रिकेट सट्टा नेटवर्क) एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।



