CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG में हीट वेव अलर्ट : 1-2 अप्रैल को बारिश की संभावना, रायपुर रहा सबसे गर्म…

CG में हीट वेव अलर्ट : 1-2 अप्रैल को बारिश की संभावना, रायपुर रहा सबसे गर्म…

By Newsdesk Admin
30/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 30 मार्च। छत्तीसगढ़ में लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने आज मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में गर्म दिन होने की चेतावनी जारी की है। वहीं 1 अप्रैल से छत्तीसगढ़ में मौसम में बदलाव हो सकता है। 1 और 2 अप्रैल को तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।

शनिवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान रायपुर में रहा। यहां 40.2 डिग्री दिन का तापमान पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिनों तक दिन तापमान स्थिर रहेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होगा।

रायपुर में सबसे तेज गर्मी

रायपुर में आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को रायपुर में दिन का तापमान 40.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह प्रदेश में सबसे अधिक रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो औसत से 4.7 डिग्री अधिक था।

बिलासपुर में तापमान 39 डिग्री

बिलासपुर में भी दिन का तापमान सामान्य से अधिक है। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रात का तापमान 24.8 डिग्री रहा। गौरेला पेंड्रा मरवाही में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जगदलपुर में भी औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को जगदलपुर में तेज गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया लेकिन शनिवार को पारा 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां दिन पारा औसत से 2.3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात में टेम्प्रेचर 23.4 डिग्री रहा।

दुर्ग-राजनांदगांव में भी 38 के पार

शनिवार को दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 38 के पार रहा। दुर्ग का पारा 38.2 डिग्री और राजनांदगांव का पारा 38.9 डिग्री रहा।

अम्बिकापुर में तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। शुक्रवार को अधिकतम पारा 36.8 डिग्री रहा जो शनिवार को करीब 2 डिग्री कम होकर 34.8 तक पहुंच गया। वहीं रात का तापमान 17 डिग्री रिकॉर्ड किया गया यह प्रदेश में सबसे कम रहा।

Corruption accused constable suspended: लोगों ने बनाया था वीडियो
Child Attack Case Bhilai: खेलने से रोका, गुस्से में बुजुर्ग ने ढाई साल के मासूम पर कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
Bilaspur Hanging Body Case: तारबाहर इलाके में फंदे पर मिला युवक, पहचान में जुटी पुलिस
Canal Road : नई सड़क परियोजना से बढ़ी लोगों की चिंता, हजारों परिवारों में बेघर होने का डर
Senior Citizen Welfare : उम्मीद छोड़ चुकी थी मां, फिर अचानक सामने आया बेटा, दो साल बाद हुआ भावुक मिलन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ambikapur Rojgar Mela : 10वीं से ग्रेजुएट तक युवाओं के लिए अवसर, 167 पदों पर होगी सीधी भर्ती

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : सरकारी नौकरी का…

Town Planner Appointment : छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 टाउन प्लानर! अब तय करेंगे शहरों का भविष्य

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : छत्तीसगढ़ में शहरों…

Bilaspur Pendra Road Rail Project : छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति का बड़ा धमाका, 10,783 करोड़ से बिछेंगी नई रेल लाइनें

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : छत्तीसगढ़ के रेल…

Arun Sao Urban Body Review : सुबह-सुबह अफसरों की होगी परीक्षा! शहर में निकलकर देखना होगा सफाई और निर्माण का हाल

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : नगरीय निकायों की…

Green Park Colony Raigarh : EWS जमीन में गड़बड़ी पर गिरी गाज, कॉलोनी का रजिस्ट्रीकरण निरस्त

सीजी भास्कर, 10 सितंबर : रायगढ़ में ईडब्ल्यूएस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?