CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » म्यूल बैंक खाता गिरोह के सरगना समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में बैंक खातों की करते थे खरीद-बिक्री, ऑनलाइन सट्टा का भी संचालन

म्यूल बैंक खाता गिरोह के सरगना समेत 8 आरोपी गिरफ्तार:बलरामपुर में बैंक खातों की करते थे खरीद-बिक्री, ऑनलाइन सट्टा का भी संचालन

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल |

बलरामपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह के सरगना समेत 8 सदस्यों को मध्यप्रदेश के बैढ़न से गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले गिरोह को उपलब्ध कराते थे। जब्त मोबाइल और लैपटाप की जांच में करीब 4 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। आरोपी ऑनलाइन सट्टा ऐप का भी संचालन कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले में ऑनलाइन ठगी की रकम म्यूल अकाउंट धारक नंदन कुमार रजक (20) निवासी बरदर और शोएब खान (31) निवासी सामरी पाठ को गिरफ्तार किया गया था। दोनों के खातों में लाखों के लेन-देन का खुलासा हुआ था। बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने म्यूल अकाउंट मामले में आगे जांच के निर्देश दिए थे। साइबर सेल की जांच के दौरान पुलिस गिरोह तक पहुंच गई।

अंबिकापुर के युवक ने बनाया गिरोह

बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने बताया कि, जांच के दौरान पता चला कि अंबिकापुर निवासी युवक सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी मास्टर माइंड है। उसने षडयंत्र पूर्वक गिरोह तैयार किया और संपर्क में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के कॉलेज स्टूडेंट्स और अन्य लोगों के नाम से बैंक खाता क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में खुलवाकर 4000 से 12000 रुपए प्रति बैंक खाता के हिसाब से खरीद लेता था।

उन सभी बैंक खातों को रायपुर में सक्रिय ब्रोकर्स को प्रति अकाउंट 10000 से 15000 रुपए में गिरोह बेच देता था। इन बैंक खातों को संचालन ऑनलाइन फ्रॉड का पैसा जमा करने के लिए किया जाता था। बाद में इन खातों से पैसे दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दिए जाते थे या निकाल लिए जाते थे।

ये हुए गिरफ्तार

पुलिस ने गिरोह के सरगना सचिन कुमार सैनी उर्फ बिट्टू बिहारी (24) निवासी गांधीनगर अंबिकापुर, राजेश सोनकर (25) निवासी मुंगेली, सुखदेव साहू (23) निवासी सूरजपुर, आयुष कुमार साहू (23) निवासी सूरजपुर, मुकेश जायसवाल (21) निवासी पाली, कोरबा, प्रशांत सिंह (23) निवासी दत्ता कालोनी, अंबिकापुर।

अभिषेक जायसवाल (22) निवासी चांदनी बिहारपुर, सूरजपुर और दीपक कुमार यादव (26) निवासी तुमला, जशपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने गिरोह का संचालन करने के लिए बैढ़न में एक कमरा किराए में लिया था।

4 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा

आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटाप, 23 मोबाइल, 46 एटीएम कार्ड, 9 बैंक पासबुक, 4 चेकबुक और थार वाहन जब्त किया गया है। आरोपियों के बैंक अकाउंट में जमा 1.50 लाख रुपए फ्रीज का दिया गया है। आरोपियों से जब्त लैपटाप और मोबाइल फोन की प्राथमिक जांच पर सैकड़ों बैंक खातों के माध्यम से अनियमित रूप से लगभग 04 करोड़ रुपए के अवैध ट्रांजैक्शन के सबूत मिले हैं।

बलरामपुर एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी इसमें की जाएगी।

इस तरह करते थे खाते का उपयोग

खुलवाए गए सभी बैंक अकाउंट में षडयंत्र पूर्वक इंटरनेट बैंकिंग और एसएमस अलर्ट के लिए फर्जी मोबाइल नंबर लेकर लिंक करवाया जाता था। बैंक खाता की सभी जानकारी के साथ-साथ एटीएम कार्ड और लिंक्ड मोबाइल नंबर सिम कार्ड को कुरियर के माध्यम से रायपुर भेजकर गिरोह मोटी कमाई करता था।

ऑनलाइन सट्टा का भी संचालन

यह गिरोह ऑनलाइन बैटिंग ऐप KABOOK की आईडी लेकर सट्टा का संचालन भी कर रहा था। यह सट्टा आईपीएल के क्रिकेट मैचों में लगाया जा रहा था।

CG Suposhan Vriksha Munga  : ‘सुपोषण वृक्ष-मुनगा’ बनेगा छत्तीसगढ़ में जनआंदोलन
Chhattisgarh Property Valuation Rules : छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की कीमत तय करने के नए नियम लागू, पढ़े पूरी खबर
Chhattisgarh Temple Renovation : अब सरकार सुधारेगी मंदिरों की हालत, मरम्मत के लिए मिला फंड
“वन नेशन वन इलेक्शन” पर अधिवक्ता संघ ने दिया समर्थन, वकीलों से घिरे विधायक रिकेश सेन का फौरी एक्शन
Raipur Rapido Rider Crime : बैंक जा रही महिला से रैपिडो राइडर की ठगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

Takhatpur School
Takhatpur School : तखतपुर स्कूल में बच्चों से उठवाई भारी पानी की बाल्टी, वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए आदेश

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद…

Transformer Fire
Transformer Fire : बालोद के बिजली सब-स्टेशन में अचानक भड़की आग, 160 एमवीए ट्रांसफार्मर धू-धूकर जला, उठता रहा धुएं का गुबार

गुरूर थाना क्षेत्र के बोहराडीह-मुजगहन गांव स्थित 220/132…

Cyber Cell
Cyber Cell : 4 राज्यों तक पहुंची सुकमा पुलिस की टीम, 75 गुम और चोरी के मोबाइल बरामद, 12 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

गुम या चोरी हुए मोबाइल की तलाश में…

Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके
Smart PDS Portal : पुराना पोर्टल बंद, नया ट्रायल में, 500 राशन कार्ड आवेदन अटके

राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया (Smart PDS Portal) नए…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?