भिलाई नगर, 4 नवंबर। सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेलने वालों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। 3 और 4 नवंबर को नंदिनी, धमधा और उतई थाना क्षेत्रों में चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 17 हजार 950 रुपये नकद और 208 ताश पत्ती जब्त की गई। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें : llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
स्कूल के पीछे चल रहा था जुआ
पहली कार्रवाई नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़िया में शासकीय स्कूल के पीछे की गई। यहां ताश के पत्तों पर रुपये का दांव लगाकर जुआ खेल रहे चार लोगों को पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम कोड़िया निवासी प्रताप यादव (30), कैलाश देशलहरे (26), दीपेंद्र सिंह (31) और युवराज साहू (27) शामिल हैं। इनके कब्जे से 1,800 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती जब्त की गई।
यह भी पढ़ें : Cyber Awareness : वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं
पत्थर खदान के पास छह गिरफ्तार
दूसरी कार्रवाई धमधा थाना पुलिस ने ग्राम राजपुर स्थित पत्थर खदान के पास की। पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें टेकराम साहू (41), गजेंद्र विश्वकर्मा (24), हेम कुमार कोसरे (30), रेवदास गायकवाड़ (38), बालत राम साहू (40) और कमलेश साहू (47) शामिल हैं। आरोपियों के पास से 12 हजार 20 रुपये नकद और 52 ताश पत्ती बरामद की गई।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Case : निचली अदालत का फैसला निरस्त, अवैध शराब तस्करी के 2 दोषियों को 2-2 साल की जेल
पानी टंकी के नीचे पांच पकड़े
उतई थाना पुलिस ने ग्राम पतोरा में पानी टंकी के नीचे दबिश दी। यहां जुआ खेल रहे तोमेस साहू (22), शेषनारायण साहू (28), खिलेश्वर साहू (26), तामेश्वर देवांगन (30) और दिलेश्वर साहू (48) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 2,280 रुपये नकद और ताश पत्ती जब्त की।
यह भी पढ़ें : Police Action : रायगढ़ में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार, 7 लाख की 10 बाइक बरामद
नहर के पास तीन गिरफ्तार
उतई पुलिस ने दूसरी कार्रवाई इडरा नहर के पास की। यहां जुआ खेलते उतई निवासी गौतम कोसरे (25), अमन बघेल (19) और जालम सिंह टंडन (36) को पकड़ा गया। इनके पास से 1,850 रुपये नकद और ताश के पत्ते जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार, चारों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
यह भी पढ़ें : Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले बजी महिलाओं के मोबाइल में खुशी की घंटी



