CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : FSNL की शिल्पी दास ने जीती नराकास स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 🔵 शाइस्ता-अनिल को द्वितीय-तृतीय स्थान 🟢 पेड़ पौधों के संरक्षण में मां की भूमिका पर 17 प्रतिभागियों ने रखे विचार

Bhilai Breaking : FSNL की शिल्पी दास ने जीती नराकास स्तरीय भाषण प्रतियोगिता 🔵 शाइस्ता-अनिल को द्वितीय-तृतीय स्थान 🟢 पेड़ पौधों के संरक्षण में मां की भूमिका पर 17 प्रतिभागियों ने रखे विचार

By Newsdesk Admin
08/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 08 अगस्त। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति भिलाई दुर्ग के मार्गदर्शन में बीईएमएल लिमिटेड भिलाई के तत्वावधान में आयोजित नराकास स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भिलाई विस्तार कार्यालय के सभागार कक्ष-3 में किया गया। यह कार्यक्रम बीईएमएल लिमिटेड के जिला प्रबंधक निशात कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि राजीव कुमार श्रीवास्तव मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) भिलाई इस्पात संयत्र भिलाई, विशिष्ट अतिथि उन्मेष भार‌द्वाज मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) भिलाई इस्पात संयत्र एवं नराकास सचिव सौमिक डे महाप्रबंधक (संपर्क व प्रशासन एवं जनसंपर्क प्रभारी राजभाषा) भिलाई इस्पात संयंत्र उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से पर्यावरण के प्रति जागरुकता और लोगों में जिम्मेदारी की भावना आती है।‌विशिष्ट अतिथि उन्मेष भार‌द्वाज ने कार्यक्रम के लिए खुशी जाहिर की और कहा कि राजभाषा हिंदी की सेवा करना हम सब की जिम्मेदारी बनती है, राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सचिव सौमिक डे ने निशांत कुमार की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्हें और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में मैंने आज पाया है कि जो प्रतिभागी कभी प्रथम और द्वितीय स्थान पर आते थे, वे इस बार चूक गये और जो प्रतिभागी सांत्वना पुरस्कार पाते थे, वे इस बार बाजी मार गये हैं। इससे यह पता चलता है कि प्रतिभागी अपने राजभाषा हिंदी की ओर विशेष ध्यान दे रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं। प्रतियोगिता के निर्णायकगण छगन लाल नागवंशी राजभाषा अधिकारी एफएसएनएल भिलाई एवं सुश्री स्मिता जैन सहायक प्रबंधक (वित्त एवं लेखा) भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा प्रतिभागियों का चयन किया गया। भाषण प्रतियोगिया का विषय था “पेड़ पौधों के संरक्षण में माँ की भूमिका”। इस प्रतियोगिता में अलग अलग संस्थानों से कुल 17 प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुश्री शिल्पी दास एफएसएनएल भिलाई, दूसरे स्थान पर सुश्री शाइस्ता सिद्दीकी सहायक प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक दुर्ग और तृतीय पुरुस्कार अनिल कुमार अग्रवाल एमओसीटी भिलाई इस्पात संयंत्र ने प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार श्रीमती शिलामणि ईवा बखला स्टाफ नर्स बीएसपी सेक्टर-9, सुश्री कामिनी मिश्रा शाखा प्रबंधक छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक उतई, डॉक्टर शीतल चन्द्र शर्मा शिक्षा विभाग सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-7 एवं सुश्री वर्चला शर्मा, वरिष्ठ शिक्षिका बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिलाई ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शरणपाल चुग्गा, शिलामणि ईवा बखवा, मनीष, शैलेष बोरकर, ओमवीर करन, केएस रवि, अनिल कुमार अग्रवाल, सुशांत बुलदेव, बुद्ध भूषण दिलीप यशवंते, डाक्टर शीतल चंद्र शर्मा, दयानंद साहू, शिल्पी दास, सुनील कुमार, शाइस्ता सिद्दीकी, कामिनी मिश्रा, वर्चला शर्मा, प्रमोद कुमार सिंह ने भाग लेकर अपने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के समापन में बीईएमएल लिमिटेड के जिला प्रबंधक निशांत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए अपने उद्‌बोधन में नराकास सचिव सौमिक डे का विशेष सहयोग और मार्गदर्शन के लिए का आभार माना और भविष्य में इस तरह के राजभाषा हिंदी के कार्यक्रम के लिए बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता के लिए तैयार रहने की बात कही।

Big News : विधायक ने दरोगा को लगाई फटकार 🛑 कहा- “नजर नीचे रख” 🛑 विडियो हुआ Viral
भिलाई में चाकू चापड़ और डीजल लेकर घर में आग लगाने पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, धरपकड़ शुरू
तालपुरी साउथ गार्डन में मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 🔵 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर योग में लिया हिस्सा
दुबई से बारात लेकर पहुंचा जालंधर का दीपक, तीन साल इंस्टा पर हुए प्रेम की परीणिति, न पैलेस मिला और न ही मिली दूल्हन, भूखा-प्यासा पहुंचा थाना
Power Bill Dues Politics: बकाया बिजली बिल पर सियासी संग्राम, ‘रसूखदारों को छूट—आम उपभोक्ता पर सख्ती’ का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur CRPF Constable Death
Bilaspur CRPF Constable Death : कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, 15 साल से था तैनात

Bilaspur CRPF Constable Death : घटना के बाद…

Suspicious Death Case
Suspicious Death Case : धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, माता-पिता को कमरे में बंद करने के बाद फांसी

Suspicious Death Case :परिवार की ओर से बैगा…

Jhiram Valley Verdict Politics
Jhiram Valley Verdict Politics : झीरम घाटी फैसले पर सियासी घमासान, CM साय का कांग्रेस पर पलटवार

Jhiram Valley Verdict Politics :मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर…

Delhi Building Collapse : पलक झपकते ढही इमारत, अंदर फंसे छात्र; एक की मौत से हड़कंप

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : इमारत हादसा (Delhi…

Naxal Operation Chhattisgarh : जंगल में मिला नक्सली डंप, 30 किलो विस्फोटक बरामद; टिफिन IED नष्ट

सीजी भास्कर, 6 सितंबर : नक्सल ऑपरेशन (Naxal…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?