CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » H-1B Visa Fee Hike : ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का हमला, बोले- भारत के पास सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

H-1B Visa Fee Hike : ट्रंप के फैसले पर राहुल गांधी का हमला, बोले- भारत के पास सबसे कमजोर प्रधानमंत्री

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। (H-1B Visa Fee Hike) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा एच-1बी वीजा शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी के बाद भारत में सियासत गरमा गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला और उन्हें “कमजोर प्रधानमंत्री” बताया। वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी केंद्र सरकार की विदेश नीति को सवालों के घेरे में लिया।

Contents
  • राहुल गांधी का तीखा हमला
  • गौरव गोगोई ने उठाए सवाल
  • अखिलेश यादव का बयान
  • ट्रंप का तर्क
  • भारत पर असर

राहुल गांधी का तीखा हमला

राहुल गांधी ने सोशल साइट एक्स पर अपनी 2017 की एक पोस्ट दोबारा साझा करते हुए कहा,

मैं दोहराता हूं, भारत के पास एक कमजोर प्रधानमंत्री है।”

उन्होंने आरोप लगाया कि एच-1बी वीजा पर ट्रंप के फैसले से भारत को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। क्योंकि इससे आईटी सेक्टर पर सीधा असर पड़ेगा और अमेरिका में भारतीयों के रोजगार के अवसर घटेंगे।

कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि नरेंद्र मोदी के “एच-1बी सरदार” की फीस अचानक आसमान छू गई है। पार्टी ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पहले वीजा का किराया 6 लाख रुपये था। जो अब बढ़कर करीब 88 लाख रुपये हो गया है।

गौरव गोगोई ने उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने पीएम मोदी की “रणनीतिक चुप्पी” पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि

हालिया फैसला भारत के सबसे प्रतिभाशाली दिमागों पर चोट है।

गोगोई ने याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उस समय भी निर्भीकता दिखाई थी जब अमेरिका में एक भारतीय राजनयिक के साथ दुर्व्यवहार हुआ था।

उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी की चुप्पी और उनकी चमकदार मंचीय राजनीति, राष्ट्रीय हितों के लिए बोझ बन गई है।

अखिलेश यादव का बयान

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अमेरिका के फैसले को विदेश नीति की विफलता बताया।

उन्होंने कहा,

अमेरिका पहली बार ऐसा व्यवहार नहीं कर रहा है। हमारी विदेश नीति कमजोर है। हम क्यों बार-बार दूसरे देशों पर निर्भर दिखाई देते हैं? खाद से लेकर व्यापार तक हम पराश्रित होते जा रहे हैं। कल को अगर अन्य देश भी ऐसा करेंगे तो हमारी तैयारी क्या है?”

ट्रंप का तर्क

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि कंपनियां एच-1बी वीजा का दुरुपयोग कर रही हैं और अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों को प्रभावित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आईटी कंपनियां सस्ते श्रमिकों को भारत जैसे देशों से बुलाकर रोजगार बाजार को प्रभावित करती हैं।

भारत पर असर

(H-1B Visa Fee Hike) के चलते भारतीय आईटी कंपनियों और पेशेवरों पर सीधा असर होगा। अमेरिका में काम करने वाले हजारों भारतीयों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारत आने वाले विदेशी मुद्रा प्रवाह में भी गिरावट का खतरा है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम भारत के आईटी सेक्टर को कमजोर कर सकता है, जो पहले से ही वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहा है।

Big Breaking News 🟠 “भारत देश में Pre-wedding शूट Bann…❗शादी से पहले फोटो-विडियो शूट नहीं होगा” 🟢 कई रिश्ते पहले ही टूट रहे, वैवाहिक संबंध में आ रही दरारें 🔵 हैदराबाद बैठक में इस समाज ने लिया ऐतिहासिक निर्णय
IGKV Exam Paper Leak : परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र वायरल, जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित
भिलाई News : लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है : विष्णुदेव साय
Mangli Bai Rawate Death: पूर्व विधायक के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक, कहा— समाज ने खोया प्रेरणादायी व्यक्तित्व
भिलाई में अवैध कब्जा के खिलाफ निगम के तोड़ फोड़ बाद अब उद्योग विभाग बुलडोजर Action में 🛑 औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों को नोटिस ✅ दी चेतावनी – “विश्वकर्मा पूजा तक हटा लें अपना अवैध कब्जा”

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?