सीजी भास्कर, कोरबा, 24 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कोरबा में महिंद्रा वर्कशॉप के अंदर अचानक 8 फीट लंबा अजगर मिलने से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सोमवार सुबह वर्कशॉप के एक कोने में विशाल अजगर (Korba Python Rescue) दिखाई दिया। उसे देखते ही कर्मचारी घबराकर बाहर निकल आए और तत्काल वन विभाग को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें : Mahadev Betting Case : दुबई के विला में खुद को ‘सर’ बताकर मिला था प्रमोटरों से, 15 करोड़ में जज-अफसरों को मैनेज करने का दावा
20 मिनट में रेस्क्यू
सूचना मिलते ही RCRS (रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूर सोसायटी) की टीम मौके पर पहुंची। टीम के सदस्य उमेश यादव ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद अजगर (Korba Python Rescue) को सुरक्षित पकड़ लिया गया। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों के मार्गदर्शन में अजगर को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया गया। समय रहते रेस्क्यू होने से किसी कर्मचारी को नुकसान नहीं पहुंचा।
खुद पकड़ने की कोशिश न करें
रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की है कि घर, दुकान या आसपास सांप और अजगर दिखाई देने पर खुद पकड़ने या उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। ऐसे समय में सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें। टीम के मुताबिक, सांपों को देखकर घबराने के बजाय सावधानी बरतना जरूरी है। सुरक्षित रेस्क्यू से इंसानों और वन्यजीवों दोनों की जान बचाई जा सकती है।



