सीजी भास्कर, 21 नवम्बर । कोरबा शहर के बीच स्थित JB होटल में पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। होटल के एक कमरे में जुआ खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, कमरे में शराब और खाने-पीने के सामान के साथ जुआ चल रहा था। (Korba JB Hotel Gambling Case)
यह भी पढ़ें : Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
गिरफ्तार आरोपियों में चार कोरबा और एक रायपुर का निवासी
सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने होटल में छापा (Korba JB Hotel Gambling Case) मारा। इस दौरान मौके से 18 हजार 800 रुपए की जुआ रकम जब्त की गई। गिरफ्तार पांच आरोपियों में चार कोरबा के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी रायपुर का निवासी है।
यह भी पढ़ें : Police Constable Bike Fire Incident : जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस आरक्षक की जला दी बाइक

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने संजय कुमार, तरुण मिश्रा, दीपेश जैन, सुनील कुमार और धनराज कुमार को गिरफ्तार (Korba JB Hotel Gambling Case) किया है। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का आरोप है कि होटल संचालक कमरे किराए पर देकर वहां जुआ खिलाता था और शराब व चखने की व्यवस्था भी कराता था। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Gambling Raid : बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, एक साथ 55 आरोपी गिरफ्तार
होटलों पर निगरानी बढ़ाने की मांग : Korba JB Hotel Gambling Case
गौरतलब है कि एक दिन पहले भी उरगा पुलिस ने जुआ खेलते छह लोगों को पकड़ा था। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद शहर के होटल और अन्य स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की मांग उठ रही है।
ख़बरें और भी हैं : Gambling Raid : बलौदाबाजार में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 आरोपी गिरफ्तार; ₹52,430 जब्त


