सीजी भास्कर, 21 नवम्बर । छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से धान की फसल को हुए नुकसान के बीच किसानों के मुआवजे को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार से किसानों को 65 हजार 100 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग की है। इसके साथ ही धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ाने और खराब मौसम के कारण लैप्स हुए टोकन दोबारा जारी करने की मांग भी उठाई है। (Paddy Crop Loss Compensation Demand)
यह भी पढ़ें : Compensation Fraud Case : मुआवजे के नाम पर बड़ा खेल, भारतमाला घोटाले में तीन अफसरों पर शिकंजा कस गया
दीपक बैज बोले- किसानों को तत्काल आर्थिक राहत दे सरकार
पत्रकार वार्ता में दीपक बैज ने आरोप (Paddy Crop Loss Compensation Demand) लगाया कि पिछले 24 दिनों में आए तीन चक्रवाती तूफानों और बेमौसम बारिश से किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई किसानों का कटा हुआ धान खेतों में भीग गया, वहीं खरीदी केंद्रों तक पहुंचा धान भी बारिश की चपेट में आया है।
बैज ने कहा कि कांग्रेस 21 क्विंटल प्रति एकड़ उत्पादन और 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर के हिसाब से 65,100 रुपए प्रति एकड़ क्षतिपूर्ति देने की मांग कर रही है। उनका दावा है कि बस्तर के 1,083 गांवों में 74 हजार से ज्यादा लोग और 6,154 हेक्टेयर से अधिक फसल प्रभावित हुई है।
यह भी पढ़ें :सूरजपुर में हाथी हमले में युवक की मौत, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम

कांग्रेस ने धान खरीदी की तारीख 15 दिन बढ़ाने की मांग उठाई
उन्होंने यह भी कहा कि खराब मौसम के कारण कई किसान खरीदी केंद्र नहीं पहुंच पाए, जिससे उनके टोकन लैप्स हो गए। ऐसे किसानों को दोबारा टोकन देने और धान खरीदी की समय-सीमा 15 दिन बढ़ाने की मांग की गई है।
फसल बीमा कंपनियों से नुकसान का आकलन कर तत्काल भुगतान की मांग
कांग्रेस ने फसल बीमा कंपनियों से तत्काल नुकसान का आकलन (Paddy Crop Loss Compensation Demand) कर भुगतान कराने और राजस्व पुस्तिका 6/4 के प्रावधानों के तहत भी मुआवजा देने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार किसानों को राहत देने के लिए क्या कदम उठाती है।
यह भी पढ़ें :Sarangarh Dhan Jabti : धान खरीदी के बीच प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बिलाईगढ़ और सालर में 2,798 कट्टा धान जब्त
ख़बरें और भी हैं :Digital Crop Survey : किसी का रकबा शून्य, किसी की जमीन गोवा में दर्ज! गिरदावरी की गड़बड़ी से अटके धान खरीदी के टोकन


