CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश

Mungeli Paddy Procurement : मुंगेली में अब 113 केंद्रों पर होगी धान खरीदी, 25 अक्टूबर तक किसानों का पंजीयन पूरा करने के निर्देश

By Newsdesk Admin
14/10/2026
Share
Mungeli Paddy Procurement
Mungeli Paddy Procurement

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। मुंगेली जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज (Mungeli Paddy Procurement) हो गई हैं। इस बार किसानों की सुविधा के लिए 8 नए धान उपार्जन केंद्र शुरू किए जाएंगे, जिससे जिले में केंद्रों की संख्या 105 से बढ़कर 113 हो जाएगी। इसे लेकर अधिकारियों की बैठक में खरीदी व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

Contents
  • एग्रीस्टैक पोर्टल पर 25 अक्टूबर तक पंजीयन Mungeli Paddy Procurement
  • केंद्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर
  • धान के सुरक्षित भंडारण की तैयारी

 

Mungeli Paddy Procurement
Mungeli Paddy Procurement

 

यह भी पढ़ें: Jashpur High-Tech Bus Stand : जशपुर में 11.83 करोड़ से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड, एक साथ खड़ी होंगी 40 बसें

 

एग्रीस्टैक पोर्टल पर 25 अक्टूबर तक पंजीयन Mungeli Paddy Procurement

 

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश पर अपर कलेक्टर जीएल यादव ने धान खरीदी प्रभारियों और ऑपरेटरों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक पोर्टल पर शेष किसानों का पंजीयन 25 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत पूरा करने को कहा। ऋण लेने वाले किसानों के ऋण संबंधी विवरण की प्रविष्टि भी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

 

केंद्रों में जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

 

अधिकारियों को धान खरीदी शुरू होने से पहले सभी केंद्रों में कंप्यूटर, इंटरनेट, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, नमी मापक यंत्र, बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अलावा केंद्रों की साफ-सफाई, ट्रायल खरीदी, नमी मापक यंत्रों के कैलिब्रेशन और कांटा-बांट के सत्यापन के निर्देश भी दिए गए।

 

यह भी पढ़ें:  Mahindra Bolero : नए अंदाज में आने वाली है बोलेरो, टीजर देखकर बढ़ी कार प्रेमियों की उत्सुकता

 

धान के सुरक्षित भंडारण की तैयारी

बैठक में तारपोलिन, ड्रेनेज और बारदानों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर (Mungeli Paddy Procurement) दिया गया। बारदानों की गुणवत्ता के साथ उनके प्राप्त होने, उपयोग और शेष स्टॉक का रिकॉर्ड रखने के निर्देश दिए गए। खरीदी केंद्रों में कर्मचारियों और हमालों की व्यवस्था, उनकी सूची तथा बीमा संबंधी प्रक्रिया पूरी करने को भी कहा गया।

इसके साथ ही पीसीएसएपी पोर्टल पर जरूरी जानकारियां, स्पष्ट फोटो और प्रमाण-पत्र अपलोड करने तथा निर्धारित मानकों के अनुसार ग्रेडिंग सुधारने के निर्देश दिए गए, ताकि धान खरीदी की प्रक्रिया व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सके।

बैठक में जिला खाद्य अधिकारी पंकज सेतपाल, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी संतोष सिंह ठाकुर, जिला विपणन अधिकारी निशा फूंके सहित संबंधित अधिकारी, धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी और ऑपरेटर मौजूद रहे।

 

खबरें और भी हैं…Sabina Yasmin Resignation : ऋतब्रत बनर्जी गुट को पहला झटका, महिला तृणमूल अध्यक्ष सबीना यास्मीन ने छोड़ा पद

 

रिपोर्टर – मनुराज सिंह

आज छत्तीसगढ़ के 1 लाख 80 हजार शिक्षक हड़ताल पर, वेतन विसंगति-पदोन्नति सहित 5 मांगों को लेकर प्रदर्शन, पढ़ाई प्रभावित
दुर्ग में पुलिस कॉन्स्टेबल ने घर में जहर खा कर ली खुदकुशी 🛑 डिप्रेशन में था 4 दिन से नहीं जा रहा था ड्यूटी
Balod POCSO Case : 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, 55 वर्षीय म्यूजिक टीचर गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Chhattisgarh Cabinet Meeting 31 Dec: साय सरकार की साल के आखिरी कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य-शिक्षा और कर्मचारियों पर होगी चर्चा
निर्माणाधीन PM आवास में 5 साल की बच्ची से रेप:खेलने के बहाने साथ ले गया नाबालिग, मां को आते देख भागा..

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

SBI Consumer Court Fine
SBI Consumer Court Fine : चेक क्लियर करने में देरी SBI को पड़ी भारी, उपभोक्ता आयोग ने लगाया 60 हजार का जुर्माना

SBI Consumer Court Fine : बैंक को 45…

Maoist Gold and Cash Recovery
Maoist Gold and Cash Recovery : बीजापुर में माओवादी डम्प से 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद

Maoist Gold and Cash Recovery : पुलिस के…

Rahul Gandhi Opposes Seats Proposal
Rahul Gandhi Opposes Seats Proposal : राहुल गांधी का आरोप- 850 सीटों का प्रस्ताव लोकतंत्र के लिए खतरा, भाजपा अपने फायदे का चुनावी नक्शा चाहती है

Rahul Gandhi Opposes Seats Proposal : परिसीमन और…

Salman Khan Meets Young Fan : एयरपोर्ट पर नन्हे फैन से मिले सलमान खान, माथे पर किया किस

Salman Khan Meets Young Fan : फिल्म में…

Father Body and Eye Donation
Father Body and Eye Donation : पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने बेटों ने कराया देह और नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगी रोशनी

Father Body and Eye Donation : पिता के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?